देवघर के मधुपुर में झामुमो महिला नगर कमेटी की महिला सम्मेलन का हुआ आयोजन 

मधुपुर विधानसभा स्तरीय महिला सम्मेलन का जल्द होगा आयोजन

देवघर के मधुपुर में झामुमो महिला नगर कमेटी की महिला सम्मेलन का हुआ आयोजन 
सम्मेलन को संबोधित करते मंत्री हफीजुल हसन

मधुपुर: शहर के पत्थरचपट्टी स्थित एक निजी होटल सभागार में झामुमो महिला नगर कमेटी की एक दिवसीय महिला सम्मेलन आयोजित हुई। महिला सम्मेलन के बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण व नगर विकास मंत्री हफीजुल हसन ने काफी संख्या में उपस्थित महिलाओं को देखकर लबरेज थे। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह 1857 में देश को आजाद करने के लिए सिदो-कान्हू, चांद -भैरव के साथ उनकी बहन फूलो झानो आंदोलन में कूद गई थी। ठीक इसी तरह उनके हौसला बढ़ाने एवं ताकत देने के लिए इतनी बड़ी संख्या में माता और बहनें आई हैं।

मंत्री ने कहा कि बहुत जल्द ही मधुपुर विधानसभा स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गांडये की विधायक कल्पना सोरेन शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें  जिताएं और हेमंत सोरेन को पुनः मुख्यमंत्री बनाएं। हेमंत सोरेन और महागठबंधन की सरकार महिलाओं को सशक्त और मजबूत करने की दिशा में लगातार योजनाएं लागू कर लाभान्वित करने का काम कर रही है। कहा कि केंद्र सरकार के पास झारखंड सरकार का एक करोड़ 36 लाख रुपया बकाया है। छह किस्त में केंद्र सरकार राज्य सरकार को पैसा वापस करेगी। जैसे ही पहली किस्त की राशि राज्य सरकार को केंद्र देगी हेमंत सोरेन राज्य के लोगों के विकास के लिए कई योजनाएं लागू करेंगे।

WhatsApp Image 2024-09-09 at 18.46.28_77cc25d7 (1)
सम्मेलन में उपस्थित महिलाएं

इस मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा नीलम देवी, केंद्रीय कार्य समिति सदस्य सरोज सिंह, झामुमो नगर अध्यक्ष प्रकाश मंडल सचिव अल्ताफ हुसैन उर्फ बीके महिला मोर्चा नगर अध्यक्षा सोनी खान, महिला प्रखंड अध्यक्ष मरियम टुडू, महिला नेत्री रजनी मुर्मू, कंचन राउत,  सुल्ताना परवीन, सुनयना  देवी, अनीता देवी, मीना देवी, मरती मरांडी, चांदमुनी मुर्मू, टिंकू देवी, इसरत अंजुम, तब्बूसुम नाज, गीता हांसदा, दुलारी देवी, मालती मरांडी, मीरा देवी, देवघर जिला मीडिया प्रभारी समीर आलम सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Edited By: Shailendra Sinha

Latest News

आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक का कैसा रहेगा भाग्य आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक का कैसा रहेगा भाग्य
JSSC-CGL परीक्षा 21 और 22 सितंबर को, आयोग ने जारी की सूचना
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अन्नपूर्णा देवी का चाईबासा आगमन 2 अक्टूबर को
रांची: JCI ने भूमि पूजन के साथ एक्सपो उत्सव 2024 की रखी नींव
कोडरमा: लगातार हो रहे मूसलाधार बारिश से मिट्टी के चार घर गिरे
बोकारो: CCL में हिंदी दिवस पर ‘निबंघ और लेखन’ प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन
बोकारो: तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ा, खोले गए आठ रेडियल फाटक
टाइगर जयराम के सिपहसलार रहे संजय मेहता ने झारखंड बचाओ क्रांति सेना समिति बनाने का किया एलान
चाईबासा: इचाहातु में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
झारखंड की सभ्यता और संस्कृति अनूठी एवं अतुलनीय: केशव महतो कमलेश
होटवार जेल में बंद PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को दूसरे जेल में किया गया शिफ्ट
मजाक या बड़ा इशारा! बिजेन्द्र यादव के बयान से बिहार की सियासत गर्म