बोकारो: CCL में हिंदी दिवस पर ‘निबंघ और लेखन’ प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन

हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग करने का लिया संकल्प

बोकारो: CCL में हिंदी दिवस पर ‘निबंघ और लेखन’ प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागी एवं मौजूद अधिकारी.

मुख्य अतिथि एसओपी प्रतुल कुमार ने कहा कि हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं है, यह हमारी संस्कृति, हमारी पहचान और हमारे राष्ट्र का गौरव है. अपनी मातृभाषा का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है.

बोकारो: जिला अंतर्गत बेरमो स्थित सीसीएल के ढ़ोरी महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में "निबंघ और लेखन" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में दर्जनों अघिकारी और कर्मचारी शामिल हुए. मुख्य अतिथि एसओपी प्रतुल कुमार ने कहा कि हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं है, यह हमारी संस्कृति, हमारी पहचान और हमारे राष्ट्र का गौरव है. उन्होंने कहा कि अंग्रेजी को सीखना आवश्यक हो सकता है, परंतु अपनी मातृभाषा का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है. हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग करके हम अपने कार्यों में सरलता और सुलभता ला सकते हैं. यह हमारी मातृभाषा है, जिसे हमें प्रोत्साहित करना चाहिए और आने वाली पीढ़ी को भी इससे जोड़ना चाहिए. 

इस दौरान हिंदी माह के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई. जिसमें निबंध प्रतियोगिता, काव्य पाठ, हिंदी पखवाड़ा और हिंदी कार्यशाला शामिल है. कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों ने हिंदी को अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक उपयोग करने का संकल्प लिया. सभी उपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने हिंदी दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. कार्यक्रम का संचालन कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह ने किया. इस अवसर पर वरीय कार्मिक प्रबंधक माला कुमारी मंडल, महाप्रबंधक कार्यालय कर्मी अरुण कुमार, अरविंद कुमार सहित विभिन्न विभागों के दर्जनों कर्मचारी गण उपस्थित हुए.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार