Pakur News: अमड़ापाड़ा महिला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक नाबालिग को लिया हिरासत में
वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुआ खुलासा
पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में 8 जुलाई को हुई महिला की अंधी हत्या मामले का पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान एवं एसआईटी की मदद से सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने मामले में शामिल एक नाबालिग को हिरासत में लेते हुए आलाकत्ल (खून लगा टांगी), टी-शर्ट और मोबाइल बरामद किया है।
पाकुड़: अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में 8 जुलाई को एक महिला की धारदार हथियार से हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल (SIT) ने वैज्ञानिक जांच, तकनीकी साक्ष्य और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर मामले का सफल उद्भेदन करते हुए एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार, नाबालिग की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा टांगी, खून से सना टी-शर्ट तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। मामले में अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 51/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

