दुमका डबल मर्डर केस: बेटी को बचाने आए बुजुर्ग की मौत, कुएं में मिला बच्ची का शव

पुलिस हर पहलू और बिंदु पर कर रही जांच

दुमका डबल मर्डर केस: बेटी को बचाने आए बुजुर्ग की मौत, कुएं में मिला बच्ची का शव
(सरैयाहाट थाना परिसर दृश्य)

दुमका जिले के सरैयाहाट थाना अंतर्गत बेलूडीह गांव में एक सनकी पिता हाड़ू मंडल ने अपनी 15 वर्षीय बेटी और बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग पड़ोसी सरजू मंडल की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

दुमका: सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बेलूडीह गांव में डबल मर्डर से सनसनी! एक सनकी पिता पर लगा अपनी बेटी और एक बुजुर्ग की हत्या करने का आरोप। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी। जानकारी के मुताबिक बीती रात बेलुडीह गांव के हाडु मंडल अपनी 15 वर्षीय बेटी को पीट रहा था। उसी वक्त बीच बचाव करने आए पड़ोस के 65 वर्षीय सरजू मंडल और उसकी बेटी को भी सनकी हाडु मंडल ने मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सरजू मंडल की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि सरजू मंडल की बेटी का इलाज चल रहा है।  

वही रविवार को हाडु मंडल की बेटी का शव एक कुएँ से बरामद किया गया। 
पुलिस आरोपी हाडु मंडल को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है और सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक हाडु मंडल और उसके परिवार के पास रोजगार का कोई साधन नहीं था और किसी तरह जीवन गुजर बसर कर रहा था। घटना की पुष्टि थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने की।  

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
दुमका डबल मर्डर केस: बेटी को बचाने आए बुजुर्ग की मौत, कुएं में मिला बच्ची का शव
Pakur News: अमड़ापाड़ा महिला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक नाबालिग को लिया हिरासत में
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
Bokaro News: भटक रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को पुलिस ने परिजनों से सुरक्षित मिलाया 
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने पत्नी संग कराया SIR, मतदाताओं से की भाग लेने की अपील
Dhanbad News: एरिया-4 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 8 टन अवैध कोयला बरामद
Hazaribagh News: बालिका खेल छात्रावास में विशेष स्वच्छता अभियान, महापौर और खेल पदाधिकारी ने किया श्रमदान
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय ने जारी की प्रथम प्रवेश सूची, 13 जुलाई से काउंसलिंग
Hazaribagh News: विधायक मनोज कुमार यादव ने आयोजित किया 52वां साप्ताहिक 'जनता दरबार', सुनीं जनसमस्याएं
Giridih News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, उपायुक्त रामनिवास यादव ने बेंगाबाद में किया निरीक्षण
गावां में दो दिन से लापता मंटू साव का शव कुएं से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका