Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन

पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के साथ किया औचक निरीक्षण

Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन
(मुहर्रम सुरक्षा प्रशासनिक निरीक्षण)

गिरिडीह में मुहर्रम पर्व के मद्देनजर डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार और डीडीसी स्मृता कुमारी ने देर रात विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिला नियंत्रण कक्ष की सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक सतर्कता से संपूर्ण जिले में मुहर्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

गिरिडीह: मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय एवं सतर्क रहा। उपायुक्त, रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार तथा उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी ने देर रात्रि तक शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। 

भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। साथ ही विभिन्न जुलूस मार्गों, चौक-चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान नगर आयुक्त, विजय सिंह बीरूआ, अपर समाहर्ता, वैभव कुमार सिंह, IAS प्रशिक्षु, यश कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। 

इस दौरान जिला नियंत्रण कक्ष से पूरे जिले में संचालित मुहर्रम जुलूसों, ताजिया जुलूसों एवं अन्य गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग की गई। विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से प्राप्त सूचनाओं पर प्रशासन द्वारा सतत निगरानी रखी गई, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

उपायुक्त, रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने जिलेवासियों से सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य सभी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना है तथा इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

यह भी पढ़ें: जमुआ में भाजपा का भव्य योग कार्यक्रम, महिलाओं और युवाओं की रही बड़ी भागीदारी

प्रशासन की सतत निगरानी, सुरक्षा बलों की मुस्तैदी तथा जिलेवासियों के सहयोग एवं अनुशासन के कारण मुहर्रम पर्व पूरे जिले में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हो रहा है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों, शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: Giridih News: मुहर्रम को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, उपायुक्त के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन
Dumka News: भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में कल निकलेगा कैंडल मार्च
Dumka News: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे हूल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि
Palamu News: सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के बावजूद नहीं रुक रही परीक्षाओं में धांधली
Palamu News: डीसी और एसपी ने किया पोखराहा खुर्द एनएच-39 इंटरसेक्शन का स्थलीय निरीक्षण
Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक
Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी