भारत के सभी राज्यों में आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय बढ़ेगा: जे. पी. पांडेय

मानदेय वृद्धि के साथ मोबाइल और रिचार्ज सुविधा पर भी चर्चा

भारत के सभी राज्यों में आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय बढ़ेगा: जे. पी. पांडेय
आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात करता प्रतिनिधिमंडल

आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय आंगनबाड़ी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात कर विभिन्न मांगों को रखा। बैठक में मानदेय वृद्धि, मोबाइल सुविधा और अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई।

रांची: भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता सह झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय आंगनबाड़ी संघ के केंद्रीय महामंत्री अशोक कुमार सिंह नयन के नेतृत्व में अध्यक्ष देवती देवी, रेखा मंडल, प्रयाग यादव तथा 15 राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ संघ के केंद्रीय नेतृत्व ने नई दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात की।

इस दौरान शिष्टमंडल ने देशभर की आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की समस्याओं तथा उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत चर्चा की और मांग पत्र सौंपा।

जय प्रकाश पांडेय ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही देश के सभी राज्यों में आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय में वृद्धि की जाएगी। साथ ही प्रत्येक तीन वर्ष पर नया मोबाइल उपलब्ध कराने तथा प्रतिवर्ष 4,000 रुपये मोबाइल रिचार्ज मद में देने के प्रस्ताव पर भी सकारात्मक पहल की जाएगी।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि शिष्टमंडल द्वारा उठाई गई अन्य समस्याओं और मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की बड़ी बैठक; 2029 के लक्ष्य पर महामंथन

राष्ट्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री के आश्वासन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कर्मियों की सभी समस्याओं से सरकार को अवगत करा दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही देशभर के सभी राज्यों में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: 3 करोड़ में झारखंड आंदोलन खरीदने वाली कांग्रेस’, आदित्य साहू का बड़ा हमला, राज्यसभा चुनाव पर गरमाई सियासत

जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि सरकार इस बात से भली-भांति अवगत है कि आंगनबाड़ी सेविकाएं और सहायिकाएं दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छोटे बच्चों को पोषण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्याओं के प्रति गंभीर है और जल्द ही नए वेतनमान सहित विभिन्न सुविधाओं के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए जा सकते हैं। इससे कुपोषण मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर प्रतिबद्ध है तथा आंगनबाड़ी कर्मियों की भूमिका को और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Hazaribagh News: बरही में गड्ढों ने पलटा पाइप लदा ट्रेलर, ओवरब्रिज के पास घंटों बाधित रहा यातायात Hazaribagh News: बरही में गड्ढों ने पलटा पाइप लदा ट्रेलर, ओवरब्रिज के पास घंटों बाधित रहा यातायात
जोरहाट एयरबेस पर हादसे से शोक की लहर, वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त; पांच जवान शहीद
आपसी मनमुटाव ठीक नहीं
जामताड़ा में फोनपे कैशबैक के नाम पर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा: एंबुलेंस नहीं आई, ट्रैक्टर पर खटिया रख अस्पताल ले गए परिजन; इलाज के दौरान मरीज की मौत
भारत के सभी राज्यों में आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय बढ़ेगा: जे. पी. पांडेय
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक संपन्न, अजीत कुमार झा बने प्रखंड अध्यक्ष
जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा: लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ वायुसेना का AN-32 विमान
पेसा नियमावली पर ग्राम प्रधानों की शंकाएं दूर करेगी सरकार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दिया भरोसा
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग माँ दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना
महिला टी20 विश्व कप में इंग्लैंड का धमाका, डैनी वायट-हॉज के शतक से श्रीलंका पस्त
बीएसएफ की फायरिंग में बांग्लादेशी तस्कर ढेर, त्रिपुरा सीमा पर बढ़ा तनाव