झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक संपन्न, अजीत कुमार झा बने प्रखंड अध्यक्ष
भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर में आयोजित हुई जेजेए की महत्वपूर्ण बैठक
साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड स्थित भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर चर्चा हुई।
साहिबगंज: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) की बैठक बरहेट प्रखंड के भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक जिला प्रभारी शौकत खान के निर्देश पर हुई, जिसमें मुख्य रूप से प्रखंड प्रभारी आलोक कुमार उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार और संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने संगठन के हित में एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से बरहेट प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। अजीत कुमार झा को प्रखंड अध्यक्ष, ब्रजनंदन गुप्ता को कोषाध्यक्ष, मल्लिक अख्तर को सचिव, दीपक कुमार डोकानिया को सह सचिव और श्रीकांत सेन को उपाध्यक्ष चुना गया।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

