Sahebganj News: यादव महासभा की बैठक में समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर

मुख्य अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर किया माल्यार्पण

Sahebganj News: यादव महासभा की बैठक में समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर
(फ़ोटो)

साहिबगंज के पोखरिया में झारखंड प्रदेश यादव महासभा की बैठक जिला अध्यक्ष भरत यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समाज के विकास के लिए आपसी एकजुटता, बेटियों की शिक्षा और युवाओं को नशे से दूर रखने का संकल्प लिया गया।

साहिबगंज: झारखंड प्रदेश यादव महासभा द्वारा पोखरिया स्थित जिला अध्यक्ष भरत यादव के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भरत यादव ने की, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के महिला, पुरुष एवं बुजुर्ग सदस्य शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिवशंकर यादव, सूर्यनारायण यादव, भरत यादव एवं श्रीनिवास यादव ने भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष भरत यादव ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। बैठक में यादव समाज की एकजुटता, सामाजिक विकास, शिक्षा के प्रसार, महिलाओं की भागीदारी तथा नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि समाज की मजबूती आपसी एकता और सहयोग से ही संभव है। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर विशेष बल देते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की पढ़ाई और विवाह में समाज को आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए। साथ ही जरूरतमंद और बीमार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी सामाजिक पहल की आवश्यकता बताई।

वहीं, मुख्य अतिथि शिवशंकर यादव ने कहा कि समाज के बुजुर्गों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों और युवाओं को तंबाकू एवं अन्य नशे की लत से दूर रखें तथा उन्हें अच्छे संस्कार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नैतिक मूल्यों की सीख दें। उन्होंने महिलाओं की भूमिका को समाज और परिवार के निर्माण में महत्वपूर्ण बताते हुए बच्चों की शिक्षा और चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देने की अपील की।    

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: शौचालय से लेकर मंईयां सम्मान योजना तक, एनएसएस टीम ने जाना गांव का हाल

सूर्यनारायण यादव ने कहा कि शिक्षित और संगठित समाज ही विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। उन्होंने युवाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने यादव समाज को और अधिक मजबूत एवं संगठित बनाने, बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल एनएसएस शिविर में डिजिटल साक्षरता व शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

इस अवसर पर श्रीनिवास यादव, लालबाबू यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, मुन्ना यादव, सियाराम यादव, अजय यादव, रामसागर यादव, सुधीर यादव, अमरनाथ यादव, ब्रह्मदेव यादव, दीनबंधु यादव, प्रो. डेविड यादव, श्रीराम यादव, सुधीर यादव, दीपक कुमार यादव, माला कुमारी यादव, संगीता राय, मंजू देवी, बृज बिहारी यादव, कालू यादव, बृज मोहन यादव, नंद किशोर यादव, विजय यादव, कमलाकांत यादव, अशोक यादव, राम प्रसाद यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

डिमना लेक में नहाने के दौरान युवक डूबा, घंटों चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिला सुराग डिमना लेक में नहाने के दौरान युवक डूबा, घंटों चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिला सुराग
Virat Kohli-Gautam Gambhir विवाद पर कोटक का बड़ा बयान, बोले- दोनों लगातार करते हैं बातचीत
Gold Price Today: सर्राफा बाजार में सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर
PM Modi आज करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन
FIFA World Cup 2026: हार के बाद जूड बेलिंघम का भावुक संदेश, बोले- एकजुट रहेंगे तो जीतेंगे
जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, एसओजी के तीन जवान घायल
छत्तीसगढ़ के बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ
Dhanbad News: चौदह नम्बर हाजिरी के समीप जनता मजदूर संघ का कार्यक्रम, सिद्धार्थ गौतम ने किया संबोधित
Giridih News: सर्राफा संघ का वार्षिक सम्मेलन रेडक्रॉस भवन में संपन्न, अध्यक्ष राहुल बर्मन हुए सम्मानित
'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: दमागुड़िया माइंस क्षेत्र में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयले से लदे दो स्कूटर जब्त
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिस यूनिवर्स झारखण्ड दीपाली रिया ने की शिष्टाचार मुलाकात, मिला आशीर्वाद