चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार

XUV-500 से 41 पेटी ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की बरामद

चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
चौपारण में पुलिस ने XUV-500 से 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की, चालक मौके से फरार।

हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 41 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। एक्सयूवी-500 वाहन से कुल 1,968 बोतल (180 एमएल) ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की बरामद हुई।

हजारीबाग: जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 41 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल 1,968 बोतलें (180 एमएल) हैं। हालांकि पुलिस को देखकर वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने शराब से लदे एक्सयूवी-500 वाहन को भी जब्त कर लिया है और फरार तस्कर की तलाश में छापेमारी जारी है।

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को 26 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि चौपारण थाना क्षेत्र के करमा सेड्डुमा मोड़ की ओर से एक सफेद रंग की एक्सयूवी-500 में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लोड कर तस्करी की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बरही) राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार एवं सशस्त्र बल के साथ विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने पड़रिया पुल के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान सफेद रंग की एक्सयूवी-500 (रजिस्ट्रेशन संख्या BR01PH-9361) को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।
पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसकी डिक्की और बीच की सीट से ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की की कुल 41 पेटी, जिनमें प्रत्येक पेटी में 48 बोतल (180 एमएल) रखी हुई थीं, बरामद हुईं। इस प्रकार कुल 1,968 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

पुलिस ने शराब से लदी एक्सयूवी-500 को भी जब्त कर लिया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर वाहन मालिक एवं फरार चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।

यह भी पढ़ें: सीसीएल हजारीबाग में शिकायत निवारण शिविर आयोजित, 27 शिकायतों का हुआ पंजीकरण

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बरही) राधा प्रेम किशोर
चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार
सहायक अवर निरीक्षक दिव्य प्रकाश
सहायक अवर निरीक्षक बादल कुमार महतो
चौपारण थाना का सशस्त्र बल
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: केरेडारी में पुलिस मुठभेड़, राहुल दुबे गैंग का एक अपराधी घायल; एक गिरफ्तार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक
नागेश्वर प्रसाद सिंह के निधन से शोक, जलीय सूर्य मंदिर समिति ने दी श्रद्धांजलि
सर जे. सी. बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (बालिका), गिरिडीह में इको क्लब ने किया पौधारोपण