बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
प्रभारी डॉ. विजय कुमार झा और शिक्षकों ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के अवसर पर स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रभारी डॉ. विजय कुमार झा, सहायक कुलसचिव और विभिन्न विभागों के शिक्षकों ने विद्यार्थियों से संवाद किया।
रांची: बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के अवसर पर सभी स्नातकोत्तर एवं स्नातक विद्यार्थियों का परिचय संस्थान के प्रभारी डॉ. विजय कुमार झा, सहायक कुलसचिव एवं विभिन्न विभागों के शिक्षकों से कराया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और निदेशक के बीच सीधा संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान आगामी शैक्षणिक सत्र में सहयोग, अनुशासन और आपसी समन्वय को लेकर चर्चा की गई।
लालपुर परिसर में नए विद्यार्थियों के आगमन से उत्साह का माहौल रहा। परिचय कार्यक्रम के बाद छात्र-छात्राओं के साथ जलपान कर उनके मन में कॉलेज और अनुशासन को लेकर बनी झिझक को कम करने का प्रयास किया गया।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

