पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान

अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर महिलाओं को किया गया सम्मानित

पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
पिठोरिया में वरिष्ठ महिलाओं को किया गया सम्मानित

पिठोरिया के नवा टोली स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आश्रम परिसर में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाजसेवा, नशामुक्ति, सामाजिक जागरूकता और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

रांची: पिठोरिया के नवा टोली स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आश्रम परिसर में क्षेत्र की प्रेरणादायी एवं समाजसेवा में अग्रणी महिलाओं के सम्मान में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने, नशामुक्ति अभियान को आगे बढ़ाने, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों के प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करना था।

समारोह का शुभारंभ ईश्वरीय स्मृति एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ महिलाएं केवल अपने परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की शक्ति हैं। उनके जागरूक प्रयासों से शिक्षा, स्वच्छता, नशामुक्ति, सामाजिक समरसता तथा महिला सशक्तीकरण को नई दिशा मिल रही है।

कार्यक्रम की मुख्य संचालिका बीके राजपति ने सभी सम्मानित महिलाओं एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “जब एक महिला जागृत होती है, तो पूरा परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियां जागृत होती हैं। आध्यात्मिक मूल्यों के माध्यम से ही नशामुक्त, संस्कारवान और सुखी समाज का निर्माण संभव है। वरिष्ठ महिलाओं की भूमिका इस दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है।”

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पिठोरिया की मुखिया मुन्नी मुंडा ने ब्रह्माकुमारी संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करना अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकता, महिला सम्मान और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं।

यह भी पढ़ें: सोनाल शांति बोले- JPSC की जांच जारी, NEET पर केंद्र जवाब दे

इस अवसर पर उर्मिला देवी, लीला देवी, शांति देवी, दुलारी देवी, शीतल देवी, कुट देवी, भीमा देवी, मुन्नी देवी, इंदू देवी, रेनू देवी, सुमन कुमारी, नेहा कुमारी, संजू कुमारी, फुलो देवी, ममता कुमारी, चंद्रकांति खलखो तथा सुमित्रा कुमारी सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंच आनंद प्रसाद, तुलसी उरांव सहित अनेक गणमान्य नागरिक तथा आश्रम परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: राज्य में घोटालों ही नहीं, 'जांच घोटालों' की भी सीबीआई जांच होनी चाहिए

समारोह के अंत में आश्रम परिवार की ओर से सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही सभी को नशामुक्त, संस्कारित, शांतिपूर्ण एवं सद्भावपूर्ण समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का समापन शांति संदेश और विश्व कल्याण की मंगलकामना के साथ हुआ।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक
नागेश्वर प्रसाद सिंह के निधन से शोक, जलीय सूर्य मंदिर समिति ने दी श्रद्धांजलि
सर जे. सी. बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (बालिका), गिरिडीह में इको क्लब ने किया पौधारोपण
द रामेश्वर वैली स्कूल में इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से जीता दिल
गौ सम्मान अभियान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, पांच लाख से अधिक हस्ताक्षरों के साथ उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन
SIR-2026 डिजिटाइजेशन 24 घंटे में पूरा करने का आदेश, आयुक्त ने की व्यापक समीक्षा