झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कांग्रेस और राजनीतिक जगत में शोक की लहर

लंबे समय से अस्वस्थ थे, रांची के निजी अस्पताल में हुआ निधन

झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कांग्रेस और राजनीतिक जगत में शोक की लहर
पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक (फाइल फोटो)

झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मल्लिक का 83 वर्ष की आयु में रांची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन से झारखंड और बिहार की राजनीति में शोक की लहर है।

रांची। झारखंड के पूर्व मंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य की राजनीति के अनुभवी चेहरों में शामिल मन्नान मल्लिक का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। उन्होंने रांची के बरियातू स्थित एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और उनका इलाज चल रहा था।

मन्नान मल्लिक के निधन की सूचना मिलते ही धनबाद समेत पूरे झारखंड और बिहार कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा उनके समर्थकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे राज्य की राजनीति और सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया। बड़ी संख्या में लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और संगठन के मजबूत स्तंभ मन्नान मल्लिक का निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि मन्नान मल्लिक ने अपना पूरा राजनीतिक जीवन समाज और आम लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया। उनके निधन से कांग्रेस ने एक अनुभवी, समर्पित और जनप्रिय नेता को खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि मन्नान मल्लिक का सार्वजनिक जीवन सादगी, जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार, शुभचिंतकों और समर्थकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें: 12 वर्षों तक पेपर लीक कराने और छात्रों पर लाठियां बरसाने वाली भाजपा को JPSC घेराव का नैतिक अधिकार नहीं: राकेश सिन्हा

इस बीच, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल की पत्नी एवं धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने भी सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर मन्नान मल्लिक को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा कि झारखंड के पूर्व मंत्री एवं धनबाद के पूर्व विधायक, हमारे अभिभावक और मार्गदर्शक आदरणीय मन्नान मल्लिक साहब के निधन का समाचार अत्यंत मर्माहत करने वाला है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़ें: आईआईएम रांची में 18वें एमबीए (एग्जीक्यूटिव) समर बैच 2026-28 का शुभारंभ, नवाचार और नेतृत्व पर दिया गया जोर

पूर्व मंत्री के निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में भी गहरा शोक व्याप्त है। लोग उन्हें एक सरल, सहज, मिलनसार और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले जननेता के रूप में याद कर रहे हैं। धनबाद की राजनीति में उनका विशेष प्रभाव रहा और उन्होंने लंबे समय तक कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को वर्षों तक मिलता रहा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार