एम.एम.के. हाई स्कूल इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता: एम.एम.के. टाइगर बना चैंपियन, शाहनवाज़ रहे हीरो
शाहनवाज़ बने 'मैन ऑफ द मैच'
रांची के एम.एम.के. हाई स्कूल, बरियातु में आयोजित इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। एम.एम.के. टाइगर ने एम.एम.के. वीर को 2-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
रांची: एम.एम.के. हाई स्कूल, बरियातु में आयोजित इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। फाइनल में एम.एम.के. टाइगर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एम.एम.के. वीर को 2-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
मैच के स्टार खिलाड़ी शाहनवाज़ रहे, जिन्होंने दोनों गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने पहला गोल पहले हाफ के 10वें मिनट में और दूसरा गोल दूसरे हाफ के 20वें मिनट में किया। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
समापन समारोह में विजेता टीम को किया गया सम्मानित


खिलाड़ियों का हुआ उत्साहवर्धन
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक भुवनेश्वर मिर्धा, नरगिस बानो, गुलनाज़ परवीन, अंजली रावत सहित अन्य शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना, टीमवर्क और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


