धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना

JPSC परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर CBI जांच की मांग

धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
गिरिडीह में JPSC मामले पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिजय चौरसिया।

गिरिडीह में भाजपा झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता बिजय चौरसिया ने JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ब्लैकलिस्टेड एजेंसी को परीक्षा की जिम्मेदारी देने, बिना हस्ताक्षर परिणाम जारी करने और परीक्षा रद्द नहीं किए जाने जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए। चौरसिया ने JPSC PT परीक्षा रद्द कर CBI जांच कराने की मांग की और कहा कि भाजपा युवाओं के हितों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी।

गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता बिजय चौरसिया ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा छात्रों के सम्मान और प्रशासनिक शुचिता के लिए दिए गए इस्तीफे को "राजनीतिक नैतिकता का ऐतिहासिक उदाहरण" बताया है। इसके साथ ही उन्होंने झारखंड में हाल ही में उजागर हुए बड़े JPSC घोटाले को लेकर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है।

प्रेस को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता ने कहा

"एक तरफ केंद्र की भाजपा सरकार है जहाँ छात्रों के विश्वास और पारदर्शिता के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी देश विरोधी ताकतों की मंशा पर पानी फेरते हुए, छात्रों के हित, उन्हें कानूनी पचड़े से बचाने को लेकर इस्तीफा देकर नैतिकता का उच्चतम मानदंड स्थापित करते हैं। वहीं दूसरी तरफ झारखंड की सरकार है, जहाँ JPSC जैसी प्रतिष्ठित संस्था को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया है और राज्य के मुख्यमंत्री व संबंधित मंत्री धृतराष्ट्र बनकर तमाशा देख रहे हैं।"

JPSC घोटाले पर प्रदेश प्रवक्ता के 5 सीधे और तीखे सवाल :
ब्लैकलिस्टेड एजेंसी को परीक्षा की जिम्मेदारी क्यों?

राज्य सरकार और JPSC प्रशासन ने जानबूझकर एक ऐसी एजेंसी को परीक्षा आयोजित करने का ठेका दिया जो पहले से ही ब्लैकलिस्टेड (दागी) थी। यह सीधे तौर पर युवाओं के भविष्य का सौदा करने जैसा है।

बिना हस्ताक्षर के रिजल्ट जारी करने का अजूबा

JPSC की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम बिना किसी जिम्मेदार अधिकारी के आधिकारिक हस्ताक्षर के ही जारी कर दिया गया। यह प्रशासनिक इतिहास की अनोखी और संदेहास्पद घटना है जो बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी की तरफ साफ इशारा करती है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: डेढ़ माह से अंधेरे में आदिवासी टोला, फॉरवर्ड ब्लॉक ने बिजली विभाग को दी चेतावनी

धांधली के स्पष्ट सबूतों के बावजूद JPSC PT रद्द क्यों नहीं?

छात्र लगातार सड़कों पर उतरकर धांधली के सबूत दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक JPSC प्रारंभिक परीक्षा (PT) को रद्द नहीं किया गया है। सरकार किसे बचाने की कोशिश कर रही है?

यह भी पढ़ें: Giridih News: ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस, शिक्षकों को किया गया सम्मानित

मुख्यमंत्री और मंत्रियों का 'मौन' क्या घोटाले में सहमति है?

इतने बड़े घोटाले और गड़बड़ियों के उजागर होने के बाद भी मुख्यमंत्री और संबंधित विभागों के मंत्रियों का मुंह तक नहीं खुल रहा है। इस पूरी धांधली पर सरकार की रहस्यमयी चुप्पी कई गंभीर सवाल खड़े करती है।

केंद्र से सीख लेकर कब देंगे इस्तीफा?

केंद्र सरकार में परीक्षा में जरा सा भी भ्रम होने पर CBI जांच बैठती है और मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ देते हैं। झारखंड के लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के बाद राज्य के संबंधित मंत्री या मुख्यमंत्री आखिर अपना इस्तीफा कब देंगे?

भाजपा का संकल्प

प्रदेश प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड के युवाओं के साथ छलावा बर्दाश्त नहीं करेगी। जब तक JPSC PT परीक्षा को रद्द कर इसकी निष्पक्ष जांच सीबीआई से नहीं कराई जाती और दोषी सफेदपोशों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक भाजपा सड़क से लेकर सदन तक युवाओं की इस लड़ाई को पूरी ताकत से लड़ेगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा