गिरिडीह में दिनदहाड़े 2.50 लाख की लूट, पिस्टल दिखाकर बदमाश फरार
दो बाइक पर पहुंचे पांच बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
गिरिडीह शहर में गुरुवार को दिनदहाड़े हथियार के बल पर 2.50 लाख रुपये की लूट की वारदात सामने आई। मछली कारोबारी आफताब रैन, जो जेएमएम नेता सन्नी रैन के बड़े भाई हैं, मछली मंडी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोहनपुर फॉरेस्ट ऑफिस के सामने दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल सटाकर नकदी से भरा बैग लूट लिया और पचंबा की ओर फरार हो गए।
गिरिडीह: शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। गुरुवार को मोहनपुर फॉरेस्ट ऑफिस के सामने मछली कारोबारी जेएमएम नेता सन्नी रैन का बड़ा भाई आफताब रैन बोडो निवासी से हथियार के बल पर करीब 2.50 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया।
पीड़ित आफताब रैन ने बताया कि वह मछली मंडी से अपना कारोबार समाप्त कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोहनपुर फॉरेस्ट ऑफिस के सामने दो बाइक पर सवार पांच अज्ञात अपराधियों ने उनका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल सटा दी और रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए।


Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


