Giridih
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
Published On
By Anshika Ambasta
बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन, बोकारो जोन गिरिडीह इकाई की ओर से सामाजिक सरोकार से जुड़ी पहल की गई। संस्था के सदस्य स्नेहदीप वृद्धा आश्रम पहुंचे और वहां रह रहे बुजुर्गों के बीच फल एवं नाश्ते का वितरण किया। इस दौरान सदस्यों ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। Giridih News: जोगियापहरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम, आज विशाल भंडारे में उमड़ेंगे श्रद्धालु
Published On
By Anshika Ambasta
तिसरी प्रखंड के जोगियापहरी, पंचायत भण्डारी में श्री कृष्ण सोसाइटी के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2026 भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद आयोजित भक्ति जागरण में श्रद्धालु देर रात तक भक्ति गीतों पर झूमते रहे। शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न हुआ। Giridih News: डीएवी पब्लिक स्कूल बाटी में शिक्षक दिवस की धूम, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
Published On
By Anshika Ambasta
जमुआ के बाटी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यार्थियों ने भाषण, कविता-पाठ, गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यालय के प्राचार्य विश्वनाथ घोषाल ने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र, संस्कार, व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माण करने वाले होते हैं। Giridih News: ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस, शिक्षकों को किया गया सम्मानित
Published On
By Anshika Ambasta
धरियाडीह स्थित ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत प्राचार्य चंद्रमल्लिका घोष चौधरी, मो. शहरयार और बरनाली पाल ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित कर की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में भाव-नृत्य और मिमिक्री की आकर्षक प्रस्तुति दी। विद्यालय के निदेशक हाजी रिजवान अहमद ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। Giridih News: डेढ़ माह से अंधेरे में आदिवासी टोला, फॉरवर्ड ब्लॉक ने बिजली विभाग को दी चेतावनी
Published On
By Anshika Ambasta
सदर प्रखंड के पालमो पंचायत अंतर्गत आदिवासी टोला मंझलाडीह में पिछले डेढ़ माह से बिजली का ट्रांसफार्मर जला हुआ है। इससे ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। रविवार को पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने बिजली विभाग से तत्काल ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। साथ ही कहा कि लोगों की शिकायतों का समाधान एक फोन पर होना चाहिए। उन्होंने ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर पैसे की वसूली का विरोध करने की अपील की। तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों के साथ धरना देने की चेतावनी भी दी। Giridih News: पचम्बा श्री गोपाल गौशाला में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, आधी रात तक झूमे श्रद्धालु
Published On
By Anshika Ambasta
पचम्बा स्थित श्री गोपाल गौशाला में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम सात बजे शुरू हुए समारोह में बच्चों के बीच मटकी फोड़ प्रतियोगिता कराई गई। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। बाहर से आए कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जबकि नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और बाल लीलाओं पर आधारित मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारे लगाए। देर रात तक भक्त भक्ति गीतों पर झूमते रहे। समिति ने जिले की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। Giridih News: Shreeja’s Coaching Campus का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शिक्षा की सुविधा
Published On
By Anshika Ambasta
सिरसिया ब्लॉक रोड स्थित Shreeja’s Coaching Campus का विधिवत फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी और विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा नेता मनीष कुमार वर्मा मौजूद रहे। संस्थान में कक्षा 5वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए सभी विषयों की पढ़ाई तथा कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए गणित की विशेष कक्षाएं संचालित की जाएंगी। CBSE, ICSE और JAC बोर्ड के विद्यार्थियों के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा मामले में गिरिडीह का युवक गिरफ्तार, CID की कार्रवाई
Published On
By Samridh Media Desk
झारखंड CID ने जेएसएससी-सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़े मामले में गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र निवासी समीर कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपित की गिरफ्तारी थाना कांड संख्या 01/2025 के तहत की गई है। Jharkhand News: दुबई में फंसा बगोदर का प्रवासी मजदूर, पांच दिन से मोबाइल बंद, परिजन परेशान
Published On
By Mohit Sinha
गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अटका गांव निवासी प्रवासी मजदूर रामेश्वर दास के दुबई में फंसे होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, रामेश्वर 6 मई 2026 को एक ठेकेदार के माध्यम से टूरिस्ट वीजा पर रोजगार की तलाश में दुबई गया था। Giridih News: सकसेरिया में जमीन घेराबंदी को लेकर आदिवासियों का विरोध, उखाड़े पिलर
Published On
By Mohit Sinha
गिरिडीह के तिसरी प्रखंड के सकसेरिया गांव में जमीन की घेराबंदी को लेकर विवाद बढ़ गया। कथित तौर पर बाउंड्री वॉल और पिलर निर्माण के विरोध में आदिवासी समुदाय के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और गाड़े गए कंक्रीट पिलरों को उखाड़ दिया। SIR-2026 में मतदाता सूची पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी, 15 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका
Published On
By Mohit Sinha
वज्रपात पीड़ितों के हक में विधायक मंजु कुमारी ने सदन में उठाई आवाज, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
Published On
By Mohit Sinha
जमुआ विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं और जनहानि का मामला विधायक मंजु कुमारी ने विधानसभा में उठाया। उन्होंने जमुआ और देवरी प्रखंड में वज्रपात से हुई मौतों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मृतकों के परिजनों को तत्काल मुआवजा और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। 