वज्रपात पीड़ितों के हक में विधायक मंजु कुमारी ने सदन में उठाई आवाज, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
जमुआ विधायक ने विधानसभा में वज्रपात से हुई जनहानि का मामला उठाया
जमुआ विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं और जनहानि का मामला विधायक मंजु कुमारी ने विधानसभा में उठाया। उन्होंने जमुआ और देवरी प्रखंड में वज्रपात से हुई मौतों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मृतकों के परिजनों को तत्काल मुआवजा और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
गिरिडीह: जमुआ विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं और उससे हो रही जनहानि का मामला जमुआ विधायक मंजु कुमारी ने विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाया। विधायक ने सरकार का ध्यान जमुआ एवं देवरी प्रखंड में वज्रपात से हुई मौतों की ओर आकृष्ट कराते हुए मृतकों के परिजनों को तत्काल मुआवजा एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
विधायक मंजु कुमारी ने कहा कि वज्रपात की घटनाओं में कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है। ऐसे संकट की घड़ी में सरकार की जिम्मेदारी है कि प्रभावित परिवारों को बिना किसी विलंब के सरकारी सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts


Latest News







