Big Breaking: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर नकली नोटों से भरी कार जब्त
कार में रखे बैग से बरामद हुए 500 रुपये के नकली नोट
मुंबई से सटे विरार में वसई क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर शिरसाट फाटा के पास 500 रुपये के नकली नोटों से भरी एक कार जब्त की। पुलिस ने कार में रखे बैग से करीब एक करोड़ रुपये की नकली करेंसी बरामद की और एक आरोपित को गिरफ्तार किया।
मुंबई: मुंबई से सटे विरार शहर में वसई क्राइम ब्रांच की टीम ने बीती रात मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर शिरसाट फाटा के पास 500 रुपये के नकली नोटों से भरी एक कार जब्त की है। पुलिस ने कार से कुल एक करोड़ रुपये की नकली करेंसी बरामद की है और मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। इस मामले की छानबीन मांडवी पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल
इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि वसई क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नकली नोटों की बड़ी खेप एक किआ कार में बैग के जरिए ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर शिरसाट फाटा के पास जाल बिछाया और संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली।

रातभर चलती रही नकली नोटों की गिनती
मामले की आगे की जांच के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों को रवाना किया गया है। पुलिस इस रैकेट के मुख्य मास्टरमाइंड और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts


Latest News







