कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 132 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपदा घोषित
राष्ट्रपति ने व्यापक तबाही के बाद राष्ट्रीय आपदा घोषित की
कोलंबिया में सोमवार सुबह आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही हुई है। इसके बाद 4.8 तीव्रता का दूसरा भूकंप भी आया। भूकंप का केंद्र पश्चिमी राज्य चोको के सैन होस डेल पालमार नगरपालिका क्षेत्र में रहा। राष्ट्रपति एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला ने व्यापक तबाही के बाद राष्ट्रीय आपदा घोषित की है।
बोगोटा (कोलंबिया): कोलंबिया में भूकंप से भारी तबाही हुई है। देश में राष्ट्रीय आपदा घोषित की गई है। अब तक कम से कम 132 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया को सोमवार सुबह 7:34 बजे 7.4 तीव्रता और इसके बाद सुबह 8:18 बजे 4.8 तीव्रता के भूकंप का सामना करना पड़ा। दोनों बार भूकंप का केंद्र पश्चिमी राज्य चोको के सैन होस डेल पालमार नगरपालिका क्षेत्र रहा। कोलंबियाई भू-वैज्ञानिक सेवा के अनुसार, पहले भूकंप की गहराई 98 किलोमीटर और दूसरे की 88 किलोमीटर रही।
मलबे में लोगों की तलाश जारी
द बोगोटा पोस्ट और एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय लोग और बचावकर्मी गिरी हुई इमारतों के मलबे में खोजबीन कर रहे हैं। देश के राष्ट्रपति एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला ने कई शहरों में हुई व्यापक तबाही के बाद राष्ट्रीय आपदा घोषित की है। राष्ट्रपति के अनुसार, इस आपदा में कम से कम 132 लोगों की मौत हो चुकी है और 572 लोग घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में परेरा और कैली शहर शामिल हैं। इन इलाकों में दर्जनों लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
61 इमारतें ढहीं, 1,600 से अधिक घर प्रभावित

पड़ोसी देशों में भी महसूस किए गए झटके
अधिकारियों ने कहा कि राजधानी बोगोटा में किसी इमारत के गिरने की कोई सूचना नहीं है। भूकंप के झटके कोलंबिया, वेनेजुएला, इक्वाडोर और पनामा सहित पड़ोसी देशों में भी महसूस किए गए।
यह आपदा 9 अगस्त की देर रात 12:57 बजे वेनेजुएला की सांता एना डेल टैचिरा म्युनिसिपैलिटी में आए 3.9 तीव्रता वाले भूकंप के बाद हुई है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts


Latest News







