Sahibganj News: विधानसभा घेराव में छात्रों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी की ABVP ने की निंदा

JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ हुआ था विधानसभा घेराव

Sahibganj News: विधानसभा घेराव में छात्रों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी की ABVP ने की निंदा
अभाविप के साहिबगंज-पाकुड़ विभाग संयोजक संजय दत्त (फाइल फोटो)

साहिबगंज में अभाविप के साहिबगंज-पाकुड़ विभाग संयोजक संजय दत्त ने रांची में विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज, जल की बौछार और गिरफ्तारियों की निंदा की। उन्होंने कहा कि JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से हजारों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

साहिबगंज: झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ राजधानी रांची में हुए विधानसभा घेराव के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित बर्बर लाठीचार्ज, जल की बौछार और गिरफ्तारियों की एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) ने कड़ी निंदा की है।

अभाविप के साहिबगंज-पाकुड़ विभाग संयोजक संजय दत्त ने कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताएं झारखंड के हजारों विद्यार्थियों के भविष्य पर गंभीर असर डाल रही हैं। ऐसे संवेदनशील और जीवन से जुड़े मुद्दे पर छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद और शांतिपूर्ण तरीके से करने के बजाय बल प्रयोग किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई से राज्य सरकार का विद्यार्थी विरोधी चेहरा सामने आया है। वहीं छात्र हितों की बात करने वाली और सरकार में भागीदार राजनीतिक पार्टियों की चुप्पी उनके दोहरे चरित्र को दर्शाती है।

Jharkhand Govt Ad
 संजय दत्त ने सरकार से मांग की है कि विद्यार्थियों के खिलाफ दमन की नीति तुरंत छोड़ी जाए और उनसे सार्थक संवाद शुरू किया जाए। साथ ही उन्होंने जेपीएससी और जेएसएससी की संदिग्ध परीक्षाओं को तत्काल रद्द कर उसकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में तकनीकी, प्रशासनिक और संस्थागत स्तर पर आवश्यक सुधार भी लागू किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी गड़बड़ियां न हों।

अभाविप नेता ने कहा कि विद्यार्थी परिषद शांतिपूर्ण आंदोलन के अधिकार की रक्षा और छात्रों के भविष्य को बचाने के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने छात्रों के साथ हुई कथित अमानवीय कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की भी मांग की है।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: डॉ. रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में साहिबगंज कॉलेज को फिर अव्वल बनाने का संकल्प

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Shravani Mela: देवघर के शिवगंगा सरोवर में लेजर शो से जीवंत हो रहा बाबा मंदिर का इतिहास, श्रद्धालुओं में खास आकर्षण Shravani Mela: देवघर के शिवगंगा सरोवर में लेजर शो से जीवंत हो रहा बाबा मंदिर का इतिहास, श्रद्धालुओं में खास आकर्षण
वज्रपात पीड़ितों के हक में विधायक मंजु कुमारी ने सदन में उठाई आवाज, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
Sahibganj News: 15 अगस्त को बोरियो में देशभक्ति का रंग, सिद्धो-कान्हू प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण
भाजपा का झारखंड बंद पूरी तरह विफल, जनता समझ चुकी है चाल-चरित्र-चेहरा: शिल्पी नेहा तिर्की
हिमालया वैलनेस ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 66,928 डॉक्टरों ने रचा इतिहास
Big Breaking: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर नकली नोटों से भरी कार जब्त
Palamu News: बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, डाउन लाइन पर परिचालन प्रभावित
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 132 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपदा घोषित
Jharkhand Vidhansabha: छात्र आंदोलन और JPSC-JSSC विवाद पर विधानसभा में घमासान, अनिश्चितकाल के लिए सदन स्थगित
"सिस्टम" को 'चार्ज' करने के बजाय, छात्रों पर 'लाठीचार्ज' कर रही हेमंत सरकार: भाजपा
Giridih News: छात्रों की 98% मांगें सरकार ने मानी, भाजपा ने आंदोलन को अराजक बनाया: संजय सिंह
Sahibganj News: विधानसभा घेराव में छात्रों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी की ABVP ने की निंदा