Sahibganj News: डॉ. रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में साहिबगंज कॉलेज को फिर अव्वल बनाने का संकल्प
कॉलेज के विकास में हरसंभव सहयोग का समाजसेवियों और शिक्षाविदों ने दिया भरोसा
by: Suman Kumari
On
साहिबगंज के झरना कॉलोनी स्थित संत टैरेसा एकेडमी में आयोजित "गेट टुगेदर" कार्यक्रम में साहिबगंज महाविद्यालय के नवपदस्थापित प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह सहित शहर की छह प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास को फिर से स्थापित करने की उम्मीद जताई। डॉ. रणजीत सिंह ने कहा कि छात्र से शिक्षक और अब प्राचार्य बनने तक का उनका सफर इसी संस्थान से जुड़ा है।
साहिबगंज: झरना कॉलोनी स्थित संत टैरेसा एकेडमी के प्रांगण में आयोजित "गेट टुगेदर" कार्यक्रम में साहिबगंज महाविद्यालय के नवपदस्थापित प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह सहित शहर की 6 प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य वीरेन्द्र सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया।
सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ प्रबुद्धजन चंद्रेश्वर प्रसाद सिन्हा, प्रो. कमल महावर, प्रो. सुबोध कुमार झा, समाजसेवी प्रेमलाल मंडल एवं दैनिक हिन्दुस्तान के पत्रकार मिथिलेश कुमार सिंह शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों की स्वागत प्रस्तुति से हुई। प्रो. सुबोध झा ने अपने ओजस्वी अंदाज में मंच संचालन के दौरान सभी अतिथियों का परिचय कराकर उनसे आशीर्वचन लिया।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य वीरेन्द्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी सम्मानित अतिथियों के प्रति विद्यालय प्रांगण में आने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Suman Kumari
Tags: Jharkhand News Jharkhand Education Sahibganj News education news local news Jharkhand school event College Management education update Dr Ranjit Kumar Singh education event school function Sahibganj College Student News Latest Education News St Teresa Academy College Principal College Development Sahibganj Mahavidyalaya Principal Felicitation Get Together Program Academic News College Campus Teacher News Sahibganj Education Breaking Sahibganj News
Related Posts
Latest News



