Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने ली डीएमएफटी योजनाओं की समीक्षा बैठक, दिए कड़े निर्देश
लंबित योजनाओं की होगी नियमित मॉनिटरिंग
हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में डीएमएफटी योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। उपायुक्त ने अपूर्ण योजनाओं को 15 अगस्त तक पूर्ण करने तथा काम में लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट करने के कड़े निर्देश दिए।
हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) मद अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के तहत स्वीकृत योजनाओं की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की सभी अपूर्ण योजनाओं को हर हाल में 15 अगस्त तक पूर्ण करने का निर्देश संबंधित कार्यकारिणी एजेंसियों को दिया। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 की स्वीकृत योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त रिया सिंह, आईएएस पूर्वा अग्रवाल, जिला खनन पदाधिकारी अजीत कुमार, जिला योजना पदाधिकारी पंकज कुमार तिवारी, सभी कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News







