Koderma News: नल-जल योजना की पाइप चोरी, पुलिस ने ट्रक समेत आरोपियों को पकड़ा
चालक और उपचालक समेत मजदूर हिरासत में
कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमदुमा में निर्माणाधीन पानी टंकी स्थल से नल-जल योजना की पाइप चोरी कर भाग रहे एक ट्रक को पुलिस ने जब्त किया है। संवेदक की गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक, उपचालक और मजदूरों को हिरासत में ले लिया।
कोडरमा: सतगावां थाना क्षेत्र की कटैया पंचायत अंतर्गत दुमदुमा स्थित घोड़सिमर मंदिर के समीप जल नल योजना के निर्माणाधीन पानी टंकी स्थल से गुरुवार को पाइप चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की पाइप से लदे ट्रक समेत चालक और उपचालक को हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार संवेदक मेसर्स दरोगा प्रसाद को कार्यस्थल से पाइप चोरी होने की गुप्त सूचना मिली थी। संवेदक ने तत्काल इसकी जानकारी सतगावां थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने मौके से सप्लाई पानी की करीब सैकड़ों पाइप लोड कर ट्रक वाहन संख्या WB 15 L1467 से भागे जा रहे वाहन को सतगावां पुलिस ने जब्त किया।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts


Latest News







