Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अनाथ बच्चों के बीच मनाया अपना जन्मदिन
मिशनरीज ऑफ चैरिटी में बच्चों को बांटी मिठाइयां
पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अपने जन्मदिन पर मेदिनीनगर के वात्सल्य धाम, संप्रेषण गृह व मिशनरीज ऑफ चैरिटी में बच्चों संग केक काटा और मिठाइयां बांटीं।
पलामू: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर मेदिनीनगर स्थित सिंचाई विभाग परिसर के वात्सल्य धाम, संप्रेषण गृह एवं स्टेशन रोड स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी पहुंचकर अनाथ बच्चों के साथ केक काटा और अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान कई बच्चों ने उपायुक्त को केक खिलाकर उन्हें बर्थडे विश किया।
इस अवसर पर उपायुक्त शेखावत ने बच्चों के बीच मिठाइयां वितरित कीं तथा उनके साथ समय बिताकर अपनी खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि जरूरतमंद और असहाय बच्चों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें। उपायुक्त के इस आत्मीय और संवेदनशील पहल से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी तथा पूरा वातावरण स्नेह और अपनत्व से भर गया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


