मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झारखंड के युवा पुरस्कार विजेता फिल्मकार, मिली सराहना

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर झारखंड की सशक्त पहचान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झारखंड के युवा पुरस्कार विजेता फिल्मकार, मिली सराहना
(फिल्मकारों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड मंत्रालय में बीजू टोप्पो व सेराल मुर्मू समेत कई पुरस्कार विजेता फिल्मकारों ने मुलाकात की, जहाँ सीएम ने राज्य में फिल्म विकास को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

रांची: झारखंड के युवा पुरस्कार-विजेता फिल्मकार बीजू टोप्पो, सेराल मुर्मू, निरंजन कुजूर, रवि राज मुर्मू, अनुज कुमार और मानसिंह बास्के ने झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फिल्म क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह झारखंड के लिए गौरव की बात है कि राज्य के कलाकार, निर्देशक और फिल्मकार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय उपलब्धियां सामने आ रही हैं, जो राज्य की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत कर रही हैं। 

मुख्यमंत्री सोरेन ने आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में झारखंड  राज्य को फिल्म विकास (फिल्म डेवलपमेंट) के क्षेत्र में और आगे ले जाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण, शूटिंग, तकनीकी प्रशिक्षण तथा स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने की दिशा में सकारात्मक पहल की जाएगी। 

इस अवसर पर उपस्थित फिल्मकारों ने अपनी फिल्मों, निर्देशकीय उपलब्धियों और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों के बारे में बताया। इन सभी ने झारखंड की जनजातीय, सामाजिक और सांस्कृतिक विषयवस्तु पर आधारित फिल्मों के जरिए व्यापक पहचान बनाई है।

यह भी पढ़ें: महादेवी बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के 28 विद्यार्थी क्लीनिकल इंटर्नशिप के लिए पुणे रवाना

मौके पर फिल्मकारों ने मुख्यमंत्री को राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने, स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने तथा झारखंड को एक उभरते फिल्म-गंतव्य के रूप में विकसित करने के संबंध में अपने सुझाव भी साझा किए।मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की कला, संस्कृति और जनजातीय विरासत अत्यंत समृद्ध है, और फिल्म माध्यम के जरिए इसे देश-दुनिया तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: 12 वर्षों तक पेपर लीक कराने और छात्रों पर लाठियां बरसाने वाली भाजपा को JPSC घेराव का नैतिक अधिकार नहीं: राकेश सिन्हा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

राज्य में घोटालों ही नहीं, 'जांच घोटालों' की भी सीबीआई जांच होनी चाहिए राज्य में घोटालों ही नहीं, 'जांच घोटालों' की भी सीबीआई जांच होनी चाहिए
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई यूजी परीक्षा
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लिया गया संकल्प
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झारखंड के युवा पुरस्कार विजेता फिल्मकार, मिली सराहना
Pakur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीएलओ को डीसी मेघा भारद्वाज ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
Pakur News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कई मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
Pakur News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा टेम्पो जब्त, दो गिरफ्तार
Pakur News: झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने लिट्टीपाड़ा के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Giridih News: डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर गांडेय में क्षतिग्रस्त पुलिया का हुआ निरीक्षण
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
पासवा की कोडरमा प्रखंड इकाई का गठन, प्रवीण मोदी बने अध्यक्ष
Hazaribagh News: एसपी ने किया बरही थाना का औचक निरीक्षण, दिए कई सख्त और जरूरी दिशा-निर्देश