Pakur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीएलओ को डीसी मेघा भारद्वाज ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

समाहरणालय में आयोजित समारोह में बीएलओ सम्मानित

Pakur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीएलओ को डीसी मेघा भारद्वाज ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
(समाहरणालय प्रशस्ति पत्र वितरण)

पाकुड़ समाहरणालय में डीसी मेघा भारद्वाज ने विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत शत-प्रतिशत कार्य समय से पूर्व पूरा करने वाली पाकुड़, लिट्टीपाड़ा व महेशपुर की 5 बीएलओ को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

पाकुड़: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) 2026 के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

सम्मानित बीएलओ ने अपने-अपने मतदान केंद्रों पर एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित अवधि से पूर्व शत-प्रतिशत पूर्ण कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के सफल क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान दिया।

सम्मानित होने वाले बीएलओ में 05-पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-350 की बीएलओ जासमिनारा बीबी, बूथ संख्या-388 की बीएलओ नीलिमा सरकार, लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-83 की बीएलओ कल्पना कुमारी तथा महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-92 की बीएलओ शालू बेगम एवं बूथ संख्या-65 की बीएलओ रुमी मंडल शामिल हैं।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सभी सम्मानित बीएलओ को बधाई देते हुए कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में समर्पण, समयबद्धता एवं उत्तरदायित्व लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और निर्धारित समय सीमा से पूर्व शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करना उनकी कार्यनिष्ठा, प्रतिबद्धता एवं दक्षता का परिचायक है।

यह भी पढ़ें: Pakur News: रथ मेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया वृहद विधिक जागरूकता अभियान, बांटे पर्चे

उपायुक्त ने कहा कि ऐसे उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित करने का उद्देश्य अन्य बीएलओ को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करना है, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जा सके तथा मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटिरहित, अद्यतन एवं विश्वसनीय बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें: काशिला मोड़ पर जलजमाव और गड्ढों से राहगीर परेशान, हर दिन दुर्घटना का बना रहता है खतरा

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी, महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के आरओ सह भूमि सुधार उप समाहर्ता अमित कुमार एवं एईआरओ सह अंचलाधिकारी, पाकुड़ अरविन्द कुमार बेदिया ने भी सम्मानित बीएलओ को शुभकामनाएं देते हुए निर्वाचन कार्यों में इसी प्रकार समर्पण एवं गुणवत्ता के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में निर्वाचन शाखा के कर्मी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

राज्य में घोटालों ही नहीं, 'जांच घोटालों' की भी सीबीआई जांच होनी चाहिए राज्य में घोटालों ही नहीं, 'जांच घोटालों' की भी सीबीआई जांच होनी चाहिए
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई यूजी परीक्षा
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लिया गया संकल्प
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झारखंड के युवा पुरस्कार विजेता फिल्मकार, मिली सराहना
Pakur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीएलओ को डीसी मेघा भारद्वाज ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
Pakur News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कई मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
Pakur News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा टेम्पो जब्त, दो गिरफ्तार
Pakur News: झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने लिट्टीपाड़ा के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Giridih News: डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर गांडेय में क्षतिग्रस्त पुलिया का हुआ निरीक्षण
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
पासवा की कोडरमा प्रखंड इकाई का गठन, प्रवीण मोदी बने अध्यक्ष
Hazaribagh News: एसपी ने किया बरही थाना का औचक निरीक्षण, दिए कई सख्त और जरूरी दिशा-निर्देश