Koderma News: इटाय में मनरेगा डोभा खुदाई के दौरान निकला रहस्यमयी चमकदार पदार्थ

अवैध रूप से पदार्थ के उठाव पर लगाई गई रोक

Koderma News: इटाय में मनरेगा डोभा खुदाई के दौरान निकला रहस्यमयी चमकदार पदार्थ
(डोभा खुदाई में रहस्यमयी खनिज)

कोडरमा के सतगावां अंतर्गत इटाय पंचायत में मनरेगा डोभा खुदाई के दौरान काला, चमकदार और परतदार रहस्यमयी पदार्थ निकला है। खनन विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि सैंपल की वैज्ञानिक जांच के बाद ही खनिज के सही प्रकार और उपयोगिता का स्पष्ट पता चल सकेगा।

सतगावां: प्रखंड के पंचायत इटाय के मौजा रसैला मे खुदाई के बाद देखा गया रहस्यमय पदार्थ। ग्रामीणों में भ्रम और उत्साह की स्थिति है। बताया जा रहा है की मनरेगा के तहत चल रहे डोभा योजना की खुदाई के दौरान यह पदार्थ देखा गया। पंचायत इटाय अंतर्गत ग्राम मौजा धुमाडीह जागेश्वर कनवारा में भारी मात्रा में कोयला जैसा काला, चमकदार और परतदार पदार्थ निकला है। 

इस अप्रत्याशित खोज ने पूरे इलाके में कई तरह की जानकारी फैला दी है। दरअसल डोभा खुदाई स्थल पर मिले काले परतदार पदार्थ से  लोगो मे असमंजस की स्थिति है । इससे ग्रामीणों मे उत्साह भी देखा जा रहा है। इस पदार्थ को  देखने वालों का  तांता  लगा हुया है। सभी इस पदार्थ को  पहचानने मे जुट गये हैं ।

स्थानीय लोग और प्रारंभिक जांच में यह पदार्थ कच्चा कारेलियन शुंगाइट जैसा प्रतीत हो रहा है। एक दुर्लभ कार्बन-आधारित खनिज। लोगों में व्याप्त चर्चा के अनुसार यह उच्च श्रेणी के एंथ्रासाइट कोयले से काफी मिलता-जुलता है। लेकिन अपने विशेष गुणों के कारण जल शोधन, रेकी हीलिंग और आध्यात्मिक उपयोगों में लोकप्रिय है। खुदाई शुरू होते ही यह पदार्थ निकलने लगा। ग्रामीण इसे कोयला समझकर अपने घर ले जा रहे हैं। कई लोग इसे कीमती खनिज मानकर उत्साहित हैं। जिससे इलाके में असमंजस की स्थिति बन गई है।

जिला प्रशासन और खनन विभाग इस मामले मे क्या तत्परता दिखाते हैं यह अहम माना जा रहा है। इस मामले को लेकर कुछ अधिकारियों ने कहा  कि पदार्थ के नमूने की वैज्ञानिक जांच कराई जाएगी। मनरेगा डोभा योजना के तहत हो रही इस खुदाई में यदि कोई मूल्यवान खनिज मिला है तो आगे की कार्यवाही तय की जाएगी। अवैध संग्रह पर नजर रखी जा रही है। अब जाँच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा आखिर यह कौन सा पदार्थ है इसके फीचर्स और उपयोगिता क्या है। स्थानीय प्रखंड प्रशासन इस मामले में किस तरह की सक्रियता दिखाता है यह महत्वपूर्ण होगा।

यह भी पढ़ें: Koderma News: स्थानीय ग्रामीणों को नहीं मिल रहा बालू, मनमाने दामों पर हो रही बिक्री

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

पाकुड़ के जेटके टोला में सनसनी: घर में अकेली सो रही महिला की बेरहमी से हत्या, खटिया पर मिला खून से लथपथ शव पाकुड़ के जेटके टोला में सनसनी: घर में अकेली सो रही महिला की बेरहमी से हत्या, खटिया पर मिला खून से लथपथ शव
Pakur News: विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी और DC मेघा भारद्वाज ने बांटे पारंपरिक वाद्य यंत्र
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने भौरी कोचा मंदिर और दुर्गापुर डैम का किया निरीक्षण
कटक के श्री श्री विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया वन महोत्सव: पर्यावरण संरक्षण के लिए हुआ वृहद वृक्षारोपण
धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सांसदों संग उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
Koderma News: इटाय में मनरेगा डोभा खुदाई के दौरान निकला रहस्यमयी चमकदार पदार्थ
Koderma News: मधुबन में जंगली हाथियों का आतंक, दहशत में रात बिताने को मजबूर ग्रामीण
Koderma News: गांधी चौक के पास अनियंत्रित कार ने तीन लोगों को रौंदा, ठेले को मारी टक्कर
Koderma News: दालसा के तत्वावधान में गांव-गांव चलाया जा रहा 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की ग्रामीण विकास योजनाओं की गहन समीक्षा
Giridih News: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की समीक्षा बैठक संपन्न
आईटी, एआई और डिजिटल गवर्नेंस पर बड़ा मंथन: माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और आईबीएम के दिग्गजों संग दिल्ली में जुटे सीएम सोरेन