Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने भौरी कोचा मंदिर और दुर्गापुर डैम का किया निरीक्षण

जिला पर्यटन पदाधिकारी राहुल कुमार भी निरीक्षण में मौजूद

Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने भौरी कोचा मंदिर और दुर्गापुर डैम का किया निरीक्षण
(उपायुक्त का पर्यटन निरीक्षण)

पाकुड़ उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने भौरी कोचा मंदिर और दुर्गापुर डैम का निरीक्षण कर रोजगार आधारित पर्यटन विकास का खाका तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने दोनों स्थलों पर नौकायन, यात्री शेड, पुल निर्माण और कॉटेज जैसी जन-सुविधाएं विकसित करने के आदेश दिए।

पाकुड़: जिले के पर्यटन स्थलों को नई पहचान दिलाने की कवायद तेज हो गई है। बुधवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने भौरी कोचा मंदिर और दुर्गापुर डैम का निरीक्षण कर दोनों स्थलों के समग्र विकास का खाका तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने साफ कहा कि पर्यटन विकास केवल सौंदर्याकरण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। 

भौरी कोचा मंदिर परिसर में उपायुक्त ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर तक पुल निर्माण, नियमित साफ-सफाई, यात्री शेड की बेहतर व्यवस्था, बच्चों के पार्क, बैठने के लिए बेंच और स्थानीय लोगों के लिए छोटे व्यावसायिक स्टॉल विकसित करने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। 

दुर्गापुर डैम को जिले के प्रमुख पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए उन्होंने नौकायन की विभिन्न सुविधाएं शुरू करने, सुरक्षा के लिए गार्डरेल लगाने, जलाशय की ड्रेजिंग, आधुनिक शौचालय, सेल्फी प्वाइंट और डैम के दूसरे छोर पर कॉटेज विकसित करने की संभावनाओं पर तेजी से काम करने को कहा। साथ ही पूरे परिसर में नियमित साफ सफाई और बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

उपायुक्त ने संबंधित विभागों को विस्तृत कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध तरीके से विकास कार्य शुरू करने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाएं गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण के मानकों के अनुरूप पूरी हों। उनका कहना था कि पर्यटन सुविधाएं विकसित होने से पाकुड़ की पहचान मजबूत होगी और स्थानीय युवाओं व महिलाओं के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। निरीक्षण के दौरान जिला क्रीड़ा पदाधिकारी सह जिला पर्यटन पदाधिकारी राहुल कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी और जिला पर्यटन विशेषज्ञ दीपन लाहिरी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप