पाकुड़ के जेटके टोला में सनसनी: घर में अकेली सो रही महिला की बेरहमी से हत्या, खटिया पर मिला खून से लथपथ शव

थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने संभाली जांच कमान

पाकुड़ के जेटके टोला में सनसनी: घर में अकेली सो रही महिला की बेरहमी से हत्या, खटिया पर मिला खून से लथपथ शव
(महिला की हत्या, जांच)

पाकुड़ थाना क्षेत्र के डूमरचीर अंतर्गत जेटके टोला में अकेली सो रही मलोती मरांडी की सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वैज्ञानिक जांच और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पाकुड़: थाना क्षेत्र के डूमरचीर अंतर्गत जेटके टोला गांव में बुधवार को एक महिला की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घर में अकेली सो रही महिला का शव खटिया पर खून से लथपथ मिला। मृतका की पहचान गांव निवासी मलोती मरांडी के रूप में हुई है। सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय मलोती घर में अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता और अन्य परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। 

बुधवार सुबह जब वे लौटे तो घर के भीतर खटिया पर मलोती का शव पड़ा मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए और गांव में अफरा-तफरी मच गई। मृतका की मां मरांगमय हेम्ब्रम ने बताया कि मलोती की पहली शादी जामचनाली में हुई थी, जिससे उसके दो बच्चे हैं। बाद में संबंध विच्छेद होने के बाद उसने साहेबगंज के बैलपथान में दूसरी शादी की, जहां से उसका एक बच्चा है। करीब दो महीने पहले वह दूसरी ससुराल छोड़कर मायके जेटके टोला आकर रह रही थी। 

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अनूप रोशन भेंगरा, एसआई चंदन कुमार और एसआई बुदिलाल मुर्मू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और मामले के खुलासे के लिए साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप