धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सांसदों संग उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने दिया समस्याओं के समाधान का आश्वासन

धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सांसदों संग उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
(सांसदों की रेल बैठक)

धनबाद रेल मंडल कार्यालय में डीआरएम अखिलेश मिश्रा की अध्यक्षता में सांसदों की बैठक हुई, जिसमें कोडरमा सांसद प्रतिनिधि केदारनाथ यादव ने 22 सूत्री मांग पत्र सौंपा। बैठक में आरओबी/आरयूबी निर्माण, पैसेंजर किराया समतलीकरण और स्टेशन यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन मिला।

कोडरमा: झारखंड में रेलसंबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्य के सांसदो के साथ बुधवार को धनबाद रेल प्रबंधक कार्यालय में एक बैठक हुई। बैठक में  सभी मौजूद सांसदों ने अपने अपने क्षेत्र में रेल समस्याओं की बातों को रखा। कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी के प्रतिनिधि जिप सदस्य केदारनाथ यादव ने अपने क्षेत्र की  महत्वपूर्ण समस्याओं से अवगत कराया। 

उन्होनें बताया की धनबाद गया रेल खंड के बीच  हीरोडीह रेलवे स्टेशन के पूर्व रेभनाडीह के पास रेल आर ओ बी/आर यूबी निर्माण, परसाबाद स्टेशन के पश्चिम गोहाल पोल्टेनिक कोलेज के आर ओ बी/आर यूबी परसाबाद रेलवे फाटक (नं,27 एसपीएल,एल टी) के पास आर ओ बी निर्माण  यदुडीह होल्ट पर आर ओ रोड से अंडर पास तक पक्के संपर्क पथ का निर्माण  गढगी ,गोहाल में बने अंडर पास में जलजमाव की  निकासी की व्यवस्था हो।  

कोडरमा टाऊन स्टेशन एवं महेशपुर स्टेशन में बिजली, पानी, शौचालय का निर्माण हो। झारखंड में पड़ने वाले स्टेशनों से पैसेंजर ट्रेन का किराया एक्सप्रेस का लिया जा रहा है जबकि सीमावर्ती राज्य पश्चिम बंगाल एवं बिहार राज्य में पैसेंजर ट्रेनों का किराया लिया जा रहा है। हजारीबाग रोड स्टेशन के समीप निर्माणाधीन आर ओ बी कार्य निर्माण में तेजी लाया जाय कोडरमा जंक्शन से हजारीबाग स्टेशन के बीच पिपराडीह स्टेशन के बगल हरली गांव के पास आर ओ बी का निर्माण  हो। 22  सूत्री मांग शामिल हैं। 

बैठक में धनबाद रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्रा ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपकी समस्याओं  निस्पादन किया जायेगा। उन्होंने  कहा कि रेल प्रबंधक ने कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिसमे,  मंडल में पड़ने वाले सभी छोटे बड़े स्टेशनों में यात्री सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अन्य मांगों को लेकर जीएम हाजीपुर जोन को समस्याओं से अवगत कराया जायेगा। बैठक में गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी धनबाद सांसद धुल्लू महतो समेत अन्य सांसद बी डी राम कालीचरण सिंह भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा, दिए कड़े निर्देश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

राशन कार्ड और मुफ्त चावल पर सदन में बहस, मंत्री बोले- सभी पात्रों को मिलेगा लाभ राशन कार्ड और मुफ्त चावल पर सदन में बहस, मंत्री बोले- सभी पात्रों को मिलेगा लाभ
डिमना लेक में नहाने के दौरान युवक डूबा, घंटों चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिला सुराग
Virat Kohli-Gautam Gambhir विवाद पर कोटक का बड़ा बयान, बोले- दोनों लगातार करते हैं बातचीत
Gold Price Today: सर्राफा बाजार में सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर
PM Modi आज करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन
FIFA World Cup 2026: हार के बाद जूड बेलिंघम का भावुक संदेश, बोले- एकजुट रहेंगे तो जीतेंगे
जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, एसओजी के तीन जवान घायल
छत्तीसगढ़ के बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ
Dhanbad News: चौदह नम्बर हाजिरी के समीप जनता मजदूर संघ का कार्यक्रम, सिद्धार्थ गौतम ने किया संबोधित
Giridih News: सर्राफा संघ का वार्षिक सम्मेलन रेडक्रॉस भवन में संपन्न, अध्यक्ष राहुल बर्मन हुए सम्मानित
'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: दमागुड़िया माइंस क्षेत्र में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयले से लदे दो स्कूटर जब्त