तेज रफ्तार वाहन रोकने पर मनबढ़ों का तांडव, घर में घुसकर पिस्तौल तानी; ग्रामीणों ने चार को दबोचा

बच्चों की सुरक्षा के लिए समझाने पर शुरू हुआ विवाद, रात में हथियारबंद हमला

तेज रफ्तार वाहन रोकने पर मनबढ़ों का तांडव, घर में घुसकर पिस्तौल तानी; ग्रामीणों ने चार को दबोचा

पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुम्हीटाड़ सेहरा टोला में तेज रफ्तार वाहन चलाने से मना करने पर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि रात में करीब दो दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने स्थानीय निवासी के घर पर हमला कर पिस्तौल के बल पर अपहरण का प्रयास किया।

पलामू: थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हीटाड़ अंतर्गत सेहरा टोला में बुधवार की शाम और रात दो पक्षों के बीच भारी बवाल हो गया। तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल एवं स्कूटी चलाने से मना करने पर शुरू हुआ विवाद रात होते-होते जानलेवा हमले और अपहरण के प्रयास में बदल गया।

करीब दो दर्जन की संख्या में पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने स्थानीय निवासी संदीप कुमार एवं उनके परिवार पर हमला बोल दिया। हालांकि, ग्रामीणों की तत्परता और एकजुटता के कारण आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर मौके से चार आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि उनके साथी अपनी आठ मोटरसाइकिलें छोड़कर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही लेस्लीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। साथ ही घटनास्थल से आठ मोटरसाइकिलें जब्त कर ली गईं।

तेज रफ्तार को लेकर शुरू हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 6:00 बजे आरोपी विकास कुमार सिंह अपने चार साथियों के साथ एक मोटरसाइकिल एवं स्कूटी पर सवार होकर तेज रफ्तार और लापरवाही से सेहरा टोला से गुजर रहा था। सड़क किनारे बरगद के पेड़ के पास स्थानीय बच्चे खेल रहे थे, जो वाहनों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें: Palamu News: जिला स्तरीय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) समिति की बैठक आयोजित 

जब युवक वापस लौटने लगे, तब स्थानीय निवासी संदीप कुमार ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए उन्हें समझाया कि, "यहां बच्चे खेल रहे हैं, गाड़ी धीरे चलाइए। बड़ा हादसा हो सकता था।"

यह भी पढ़ें: Palamu News: भू-माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी, सभी थाना प्रभारियों को सौंपी गई सूची

इतनी-सी बात पर विकास कुमार सिंह भड़क गया। उसने संदीप कुमार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आत्मरक्षा में संदीप ने भी जवाबी प्रतिरोध किया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और युवकों को वहां से भेज दिया।

रात में दो दर्जन बदमाशों के साथ बोला हमला

शाम के विवाद का बदला लेने के लिए मुख्य आरोपी विकास कुमार सिंह ने कथित तौर पर रात करीब 8:30 बजे आठ मोटरसाइकिलों पर सवार होकर 20 से 25 लोगों के साथ दोबारा सेहरा टोला पहुंचकर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी बदमाश अवैध पिस्तौल समेत अन्य हथियारों से लैस थे। उन्होंने जबरन संदीप कुमार के घर में घुसकर संदीप एवं उनके चाचा सतेन्द्र राम को घेर लिया।

आरोप है कि बदमाशों ने दोनों पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी तथा उनका जबरन अपहरण करने का प्रयास किया।

ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी

पीड़ित परिवार के शोर मचाने पर पूरा मोहल्ला एवं आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भारी भीड़ देखकर बदमाशों के हौसले पस्त हो गए और वे भागने लगे।

भागने के दौरान ग्रामीणों ने चार आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी अपनी आठ मोटरसाइकिलें मौके पर छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना प्रभारी ने पुलिस बल को मौके पर भेजा। पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए चारों आरोपियों को अपनी अभिरक्षा में ले लिया तथा घटनास्थल पर छोड़ी गई आठों मोटरसाइकिलें जब्त कर थाने ले आई।

पीड़ित पक्ष ने मुख्य आरोपी विकास कुमार सिंह सहित अन्य के विरुद्ध जानलेवा हमला, घर में घुसकर मारपीट, अवैध हथियार लहराने एवं अपहरण के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए लिखित आवेदन दिया है। साथ ही परिवार ने पुलिस प्रशासन से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

PM Kisan eKYC Online 2026: घर बैठे मोबाइल से ऐसे करें eKYC, नहीं रुकेगी ₹2000 की किस्त PM Kisan eKYC Online 2026: घर बैठे मोबाइल से ऐसे करें eKYC, नहीं रुकेगी ₹2000 की किस्त
2029 की तैयारी में जुटी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
PM Kisan Beneficiary Status 2026: ऐसे चेक करें ₹2000 आया या नहीं, जानें पूरा तरीका
Deoghar News: फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बन ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोहनपुर से दबोचा गया
Ranchi News: सीआईटी में नशामुक्त भारत पर विचार गोष्ठी, शिक्षकों-कर्मचारियों ने ली सामूहिक शपथ
तेज रफ्तार वाहन रोकने पर मनबढ़ों का तांडव, घर में घुसकर पिस्तौल तानी; ग्रामीणों ने चार को दबोचा
Viral Video: शख्स ने किंग कोबरा को मुंह से पिलाया पानी! वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे संभव है?
डूरंड कप की मेजबानी को तैयार झारखंड, मुख्यमंत्री से मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने की मुलाकात
Skoda Peaq Electric SUV: 647 किमी रेंज के साथ लॉन्च हुई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, फीचर्स उड़ाएंगे होश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पारण परेड में 336 नव नियुक्त जवानों को दिलाई सेवा और संविधान की शपथ
पीवीयूएनएल की बड़ी उपलब्धि, 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक परिचालन शुरू
KCC Loan Rules 2027: किसानों को बड़ी राहत, RBI के नए नियमों से मिलेगा बड़ा फायदा