Palamu News: घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाकर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने बचाई जान 

नामांकन कार्य के लिए कॉलेज आया था छात्र राहुल

Palamu News: घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाकर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने बचाई जान 
(चन्दन प्रकाश सिन्हा ने घायल छात्र की बचाई जान)

झारखंड मुक्ति मोर्चा के पलामू जिला प्रवक्ता चंदन प्रकाश सिन्हा ने सड़मा गांव जाने के दौरान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल छात्र राहुल कुमार को अपने निजी वाहन से छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। झामुमो नेता की इस त्वरित और मानवीय पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

पलामू: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह पलामू जिला प्रवक्ता चन्दन प्रकाश सिन्हा ने मानवता की मिसाल पेश की। बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) चयन के सिलसिले में सड़मा गांव जाने के दौरान उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल एक छात्र की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जानकारी के अनुसार नावा पाटन निवासी राहुल कुमार, जो नामांकन कार्य के लिए गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल इंटर कॉलेज आया था, दस्तावेजों की छायाप्रति कराने के लिए जा रहा था। इसी दौरान साइकिल और बाइक की टक्कर हो जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में राहुल के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं तथा उसके कान से भी खून बह रहा था।

मौके पर मौजूद लोगों से घटना की जानकारी मिलने के बाद चन्दन प्रकाश सिन्हा ने अपने निर्धारित कार्यक्रम को स्थगित कर घायल छात्र को तत्काल अपने निजी वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. मृत्युंजय सिंह ने तत्परता दिखाते हुए घायल का इलाज शुरू किया।

चन्दन प्रकाश सिन्हा ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद पहला एक घंटा “गोल्डन आवर” माना जाता है। इस दौरान यदि घायल व्यक्ति को समय पर उचित चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध हो जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि दुर्घटना के शिकार व्यक्तियों की यथासंभव मदद करें और उन्हें शीघ्र अस्पताल पहुंचाने का प्रयास करें।

यह भी पढ़ें: Palamu News: उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने बारालोटा के बूथों का किया औचक निरीक्षण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाकर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने बचाई जान  Palamu News: घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाकर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने बचाई जान 
Palamu News: पर्यावरण और नशामुक्ति के लिए 20 जून को सजेगा 'साइक्लोथॉन-2026' का महामंच
Palamu News: बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: नगर अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता
Palamu News: जन समाधान कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं 
Dhanbad News: 21 जून को सात केंद्रों पर होगी नीट यूजी-2026 परीक्षा, तैयारियों की समीक्षा में जुटा प्रशासन
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की व्यापक समीक्षा
Dhanbad News: बीसीसीएल में ओबीसी कोल कर्मियों का मिलन सह सम्मान समारोह, देव कुमार वर्मा बने प्रभारी
मधुपुर-जगदीशपुर स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
Deoghar News: जनता दरबार में सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य, कटेगा वेतन
Deoghar News: नीट परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए उपायुक्त सौरभ कुमार ने संभाला मोर्चा
Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल का पदमा प्रखंड में सघन दौरा, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
Hazaribagh News: पंजाब जा रहे ट्रक से 3 क्विंटल 5 किलो डोडा बरामद, तस्करी नेटवर्क ध्वस्त