Palamu News: बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: नगर अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता

शहरी उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही पर्याप्त निर्बाध बिजली

Palamu News: बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: नगर अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता
(नगर अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता)

पलामू के छतरपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने शहरी क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती पर गहरी नाराजगी जताते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने पलामू उपायुक्त और बिजली विभाग के महाप्रबंधक से तत्काल हस्तक्षेप कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

पलामू: नगर पंचायत के अध्यक्ष अरविन्द कुमार गुप्ता ने नगर क्षेत्र में लगातार बिगड़ रही बिजली व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताते हुए बिजली विभाग को आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र के उपभोक्ता ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में अधिक बिजली बिल का भुगतान करते हैं, इसके बावजूद उन्हें नियमित और पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है।

नगर अध्यक्ष ने कहा कि लगातार हो रही बिजली कटौती से आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है, घरों की पानी की टंकियां नहीं भर पा रही हैं, भीषण गर्मी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की उदासीनता के कारण नगरवासियों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है।

अरविन्द गुप्ता ने बताया कि नगरवासियों से लगातार बिजली संबंधी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। ऐसे में अब चुप बैठना संभव नहीं है। यदि शीघ्र बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव, तालाबंदी एवं मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

उन्होंने उपायुक्त पलामू, बिजली विभाग के महाप्रबंधक (जीएम) तथा कार्यपालक अभियंता (ईई) से तत्काल हस्तक्षेप कर छतरपुर नगर क्षेत्र में निर्बाध और पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। नगर अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि नगरवासियों के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाकर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने बचाई जान  Palamu News: घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाकर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने बचाई जान 
Palamu News: पर्यावरण और नशामुक्ति के लिए 20 जून को सजेगा 'साइक्लोथॉन-2026' का महामंच
Palamu News: बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: नगर अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता
Palamu News: जन समाधान कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं 
Dhanbad News: 21 जून को सात केंद्रों पर होगी नीट यूजी-2026 परीक्षा, तैयारियों की समीक्षा में जुटा प्रशासन
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की व्यापक समीक्षा
Dhanbad News: बीसीसीएल में ओबीसी कोल कर्मियों का मिलन सह सम्मान समारोह, देव कुमार वर्मा बने प्रभारी
मधुपुर-जगदीशपुर स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
Deoghar News: जनता दरबार में सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य, कटेगा वेतन
Deoghar News: नीट परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए उपायुक्त सौरभ कुमार ने संभाला मोर्चा
Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल का पदमा प्रखंड में सघन दौरा, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
Hazaribagh News: पंजाब जा रहे ट्रक से 3 क्विंटल 5 किलो डोडा बरामद, तस्करी नेटवर्क ध्वस्त