Deoghar News: नीट परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए उपायुक्त सौरभ कुमार ने संभाला मोर्चा
उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा बैठक में रहे मौजूद
देवघर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने नीट (NEET) परीक्षा के मद्देनजर ए.एस. कॉलेज, देवघर कॉलेज सहित विभिन्न केंद्रों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा, स्वच्छ पेयजल और दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
देवघर: जिले में आयोजित होने वाली नीट (NEET) परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने बुधवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की।
उपायुक्त ने ए.एस. कॉलेज, देवघर कॉलेज, रमा देवी बाजला महिला कॉलेज तथा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का दौरा कर वहां की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को परीक्षा आयोजन से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप, जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं केंद्राधीक्षक उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


