Koderma News: अनीश हत्याकांड के 11 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, भाकपा माले का अल्टीमेटम

जोरदार आंदोलन की पूरी जवाबदेही पुलिस प्रशासन पर होगी

Koderma News: अनीश हत्याकांड के 11 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, भाकपा माले का अल्टीमेटम
(पीड़ित परिवार से मिली माले टीम)

कोडरमा के मरकच्चो थाना क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी अनीश कुमार सिंह की हत्या के 11 दिन बीत जाने पर भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में भाकपा माले ने आंदोलन की चेतावनी दी है। जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम के नेतृत्व में एक टीम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दो दिनों के भीतर पुलिस कार्रवाई की मांग की है।

कोडरमा: मरकच्चो थाना कांड संख्या 37/26 दिनांक 6 जून प्रेम नगर निवासी अनीश कुमार सिंह को उनके घर में घुसकर पीट-पीटकर हत्या कर दिया गया। भाकपा माले जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम नेतृत्व में माले की एक टीम ने मृतक के घर पहुंच कर उनके भाई, बहन और मां से घटना की जानकारी ली और शोक संवेदना व्यक्त किया। टीम के सदस्यों ने कहा कि नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है लेकिन हत्या के 11 दिन बीत जाने के बाद भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

पुलिस प्रशासन के खिलाफ जनता में आक्रोश है। मृतक के परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। कोडरमा जिला में एक माह में दर्जन हत्या हो चुका है। हत्यारों और अपराधियों का मनोबल पूरे जिला में बढ़ा हुआ है। पुलिस के कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है। अगर दो दिन के अंदर अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुआ तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रतिवाद मार्च निकाला जाएगा। 

पार्टी के ओर से जोरदार आंदोलन किया जाएगा जिसकी जवाबदेही पुलिस प्रशासन पर होगा। मौके पर मरकच्चो प्रखंड सचिव अशोक यादव, बहादुर यादव, सरयू यादव, काली यादव, इब्रान अंसारी, अफजल शेख, प्रकाश रजक, राजा शेख सहित कई लोग मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Palamu News: घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाकर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने बचाई जान  Palamu News: घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाकर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने बचाई जान 
Palamu News: पर्यावरण और नशामुक्ति के लिए 20 जून को सजेगा 'साइक्लोथॉन-2026' का महामंच
Palamu News: बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: नगर अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता
Palamu News: जन समाधान कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं 
Dhanbad News: 21 जून को सात केंद्रों पर होगी नीट यूजी-2026 परीक्षा, तैयारियों की समीक्षा में जुटा प्रशासन
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की व्यापक समीक्षा
Dhanbad News: बीसीसीएल में ओबीसी कोल कर्मियों का मिलन सह सम्मान समारोह, देव कुमार वर्मा बने प्रभारी
मधुपुर-जगदीशपुर स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
Deoghar News: जनता दरबार में सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य, कटेगा वेतन
Deoghar News: नीट परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए उपायुक्त सौरभ कुमार ने संभाला मोर्चा
Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल का पदमा प्रखंड में सघन दौरा, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
Hazaribagh News: पंजाब जा रहे ट्रक से 3 क्विंटल 5 किलो डोडा बरामद, तस्करी नेटवर्क ध्वस्त