Deoghar News: बुआ फिल्म्स के 5 दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन, माताओं ने रैंप वॉक कर बिखेरा जलवा
देवघर के कलाकारों को जल्द मिलेगा बड़ा मंच: डॉ. सुनील खवाड़े
देवघर में 'बुआ फिल्म्स' के निर्देशक मनोज आर्यन के नेतृत्व में आयोजित 5 दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. सुनील खवाड़े ने कलाकारों को सम्मानित किया। समारोह का मुख्य आकर्षण माताओं का विशेष रैंप वॉक रहा, जिसमें दर्शकों के अनुरोध पर मुख्य अतिथि ने भी हिस्सा लिया।
देवघर: स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें एक बेहतर प्लेटफॉर्म देने के उद्देश्य से 'बुआ फिल्म्स' के निर्देशक मनोज आर्यन के नेतृत्व आयोजित 5 दिवसीय समर कैंप का कल भव्य समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सुनील खवाड़े ने समर कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उभरते कलाकारों को प्रशस्ति पत्र (Certificate) देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कलाकारों के हौसले को मिली नई उड़ान
समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. सुनील खवाड़े ने बुआ फिल्म्स के इस प्रयास की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, "देवघर और आसपास के क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर की जरूरत है। देवघर के कलाकारों को जल्द ही एक बड़ा और बेहतर मंच मिलेगा, जहाँ वे अपनी कला का राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर सकेंगे।"
बच्चों की माताओं ने रैंप पर दिखाया जलवा, मुख्य अतिथि भी हुए शामिल

उत्साह के साथ संपन्न हुआ समर कैंप
5 दिनों तक चले इस समर कैंप में बच्चों और युवा कलाकारों को अभिनय, नृत्य और कला के विभिन्न आयामों की बारीकियों से रूबरू कराया गया। समापन के अवसर पर सभी प्रतिभागियों के चेहरे पर कुछ नया सीखने की खुशी और आगे बढ़ने का संकल्प साफ दिखाई दे रहा था। बुआ फिल्म्स की इस अनूठी पहल की पूरे शहर में सराहना हो रही है। इस मौके पे विशिष्टि अतिथि देवघर जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा, भाजपा की नेत्री समाज सेवी रीता चौरसिया, अलका राज, नवीन शर्मा, आशिफ समर मौजूद थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
