Koderma News: घर की चहारदीवारी से निकलकर आत्मनिर्भर बनीं इंदरवा की महिलाएं

मेहनत और लगन के दम पर पाई अनोखी सफलता

Koderma News: घर की चहारदीवारी से निकलकर आत्मनिर्भर बनीं इंदरवा की महिलाएं
(जूट से आत्मनिर्भर बनतीं महिलाएं)

कोडरमा के झुमरीतिलैया अंतर्गत इंदरवा की राधा यादव के नेतृत्व में 20 महिलाएं जूट से बैग, फाइलें और डायरी कवर जैसे उत्पाद तैयार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। ये महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि जूट उत्पादों के जरिए पर्यावरण को बचाने और प्लास्टिक मुक्त भारत के संकल्प को भी मजबूत कर रही हैं।

कोडरमा: कभी घर की चहारदीवारी और घरेलु कामकाज तक सीमित रहने वाली ये महिलाएं रोजगार सृजन के जरिए आत्मनिर्भरता की राह आसान बना रही है। झुमरीतिलैया के इंदरवा की रहने वाली राधा यादव के साथ तकरीबन 20 महिलाएं महिला सशक्तिकरण के साथ प्लास्टिक मुक्त भारत के संदेशों को साकार करने में जुटी है। राधा के आवास पर ये महिलाएं घरेलु कामकाज से समय निकालकर प्रतिदिन 4-5 घंटे का वक्त एक साथ बिताती है और जुट से उत्पाद तैयार कर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही है।

ये महिलाएं यहाँ जुट से झोला, बोतल बैग, फाेल्डर फाइल, डायरी कवर, लैपटाप बैग, वाल बैग के अलावे अन्य तरह के उत्पाद तैयार कर रही है। जुट को प्लास्टिक बैग का बेहतर विकल्प माना जाता है, जो पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाता है।

राधा देवी के साथ काम कर रही ये  महिलाएं कभी घरेलू कामकाज और पारिवारिक बंदिशों में ही जकड़ी रहती थी, लेकिन आज इन महिलाओं के जिंदगी में बदलाव आया है और जुट से उत्पाद तैयार कर ये महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर पारिवारिक जिम्मेदारियों में भी अपनी सहभागिता बखूबी निभा रही है।

अपनी मेहनत और लगन के दम पर ये महिलाएं आत्मनिर्भर तो बनी ही रही है, साथ ही जुट निर्मित उत्पाद के जरिए प्लास्टिक का एक बेहतर विकल्प भी तैयार कर रही है, जिसे अपनाकर प्लास्टिक मुक्त भारत के संकल्पों को सरकार भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: BSPS में बड़ा संगठनात्मक विस्तार, पश्चिम बंगाल-छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Palamu News: कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश  Palamu News: कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश 
Deoghar News: बुआ फिल्म्स के 5 दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन, माताओं ने रैंप वॉक कर बिखेरा जलवा
उपायुक्त ने एमटीसी सेंटर का किया निरीक्षण, बच्चों के उपचार एवं पोषण व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
Dumka News: मकान सूचीकरण एवं आवासन गणना कार्य की समीक्षा हेतु पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित
पाकुड़ की बड़ी उपलब्धि: महिला सशक्तिकरण के लिए दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार
Pakur News: बीवी के लिए आभूषण खरीदने के बहाने युवक ने दुकानदार को लगाया चूना
Pakur News: आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र 
बोकारो स्टील प्लांट में "सुरक्षा हमारी साझा यात्रा" पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Hazaribagh News: चेन स्नैचिंग पर दारू थाना की चेतावनी: सतर्कता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने किया स्टील प्लांट का दौरा
Koderma News: घर की चहारदीवारी से निकलकर आत्मनिर्भर बनीं इंदरवा की महिलाएं
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में नगर निगम की समीक्षा बैठक