Palamu News: कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
धार्मिक स्थलों की घेराबंदी कार्य में तेजी के निर्देश
पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और धुमकुड़िया भवन निर्माण की प्रगति जांची गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए सभी लंबित विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने को कहा।
पलामू: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में प्रि-मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, धुमकुड़िया भवन निर्माण, सरना/जाहेरस्थल घेराबंदी, कब्रिस्तान घेराबंदी, मांझी हाउस निर्माण सहित अन्य योजनाओं की अद्यतन स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी।
बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रि-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की प्रगति की जानकारी दी गयी। बताया गया कि कल्याण विभाग पोर्टल पर कुल 1,76,650 विद्यार्थियों का नामांकन किया गया है, जिनमें से 1,67,460 आवेदन स्वीकृत किये गये हैं। वहीं 1,32,274 विद्यार्थियों का अंतिम रूप से सत्यापन किया जा चुका है।

बैठक में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, छात्रावास मरम्मति, धार्मिक स्थल निर्माण तथा अत्याचार निवारण अधिनियम से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गयी। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जा सके।इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी प्यारेलाल,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
