Deoghar News: ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मोहनपुर पुलिस की कार्रवाई में 8.43 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज

Deoghar News: ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मोहनपुर पुलिस की कार्रवाई में 8.43 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
मोहनपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को पकड़ा

देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8.43 ग्राम ब्राउन शुगर और मोबाइल फोन बरामद किया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में गौतम महथा उर्फ गौतम चौधरी को रंगे हाथ पकड़ा गया।

देवघर: मोहनपुर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8.43 ग्राम ब्राउन शुगर और मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में मोहनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसकी जानकारी एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

जानकारी के अनुसार, 19 मई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दहीजोर-लेटवावरण जाने वाली सड़क के तिराहा मोड़ के पास एक युवक ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बरमसिया सर्कुलर रोड निवासी गौतम महथा उर्फ गौतम चौधरी (उम्र करीब 26 वर्ष) को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 8.43 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इस संबंध में मोहनपुर थाना कांड संख्या 77/26, दिनांक 20 मई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता एवं एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी गौतम महथा ने ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले सरगना फिरोज अंसारी उर्फ गुड्डू का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघनी निवासी फिरोज अंसारी उर्फ गुड्डू को भी गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: सड़क किनारे मिला दिव्यांग बच्चा, मां को खोजने में जुटी पुलिस

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे झारखंड के विभिन्न इलाकों में संगठित तरीके से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का काम करते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: पशु तस्करों के लिए 'सेफ जोन' बना बोरियो प्रखंड, बेनकाब हुआ तस्करी का नया रूट

गिरफ्तार आरोपी गौतम महथा उर्फ गौतम चौधरी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, मारपीट, चोरी और अन्य मामलों के कांड शामिल हैं।

छापेमारी दल में एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह, मोहनपुर थाना प्रभारी सालो हेम्ब्रम, बाबा मंदिर थाना के प्रियरंजन कुमार, मनेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार सिंह, तकनीकी शाखा के रियाजुल हक, धीरज कुमार, प्रभात कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

कोडरमा के युवक की गुजरात में संदिग्ध मौत: पोपलेन ऑपरेटर अफरोज का शव पहुंचते ही पैतृक गांव में मचा कोहराम कोडरमा के युवक की गुजरात में संदिग्ध मौत: पोपलेन ऑपरेटर अफरोज का शव पहुंचते ही पैतृक गांव में मचा कोहराम
Koderma News: योगासन खेल प्रतियोगिता में बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन
Bokaro News: डीएसपी समेत कई अधिकारियों का बड़ा तबादला, जिले में नई तैनाती तय
Koderma News: दिल थाम देने वाले मैचों के बीच खत्म हुआ लीग स्टेज, 4 सेमीफाइनल टीमों का हुआ फैसला
Ranchi News: एसबीयू में प्लेसमेंट ड्राइव, छात्रों को मिली बड़ी कंपनियों में नौकरी
BPSC TRE-4 वैकेंसी में देरी पर पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, रिंकल यादव हिरासत में, सड़क पर हंगामा
Koderma News: समर कैंप का तीसरा दिन: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में ‘आर्ट डे’, मॉडर्न किड्स पैराडाइज में ‘लिटिल शेफ डे’
बाबूलाल मरांडी और रविन्द्र पांडेय ने माधवलाल सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा - ऐसे बेदाग जननेता बिरले होते हैं
Deoghar News: ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मोहनपुर पुलिस की कार्रवाई में 8.43 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
तिलैया डैम में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मातम
प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’, वीडियो वायरल
विकेन्द्रित उत्पादन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलती है मजबूती: कल्पना सोरेन