सड़क किनारे मिला दिव्यांग बच्चा, मां को खोजने में जुटी पुलिस
दिव्यांग बच्चे को सड़क किनारे छोड़कर चली गई महिला, रोते हुए मां को पुकारता रहा मासूम
पूर्वी सिंहभूम के कदमा थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग बच्चा सड़क किनारे अकेला मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार एक महिला उसे वहां छोड़कर चली गई थी। पुलिस बच्चे की देखभाल कर रही है और उसकी मां की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
पूर्वी सिंहभूम: कदमा थाना क्षेत्र के फार्म एरिया में गुरुवार सुबह एक दिव्यांग बच्चा सड़क किनारे अकेला मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार एक महिला बच्चे को वहां छोड़कर चली गई थी। काफी देर तक महिला के वापस नहीं लौटने पर आसपास के लोगों की नजर बच्चे पर पड़ी और वे उसके पास पहुंचे। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस फिलहाल बच्चे की देखभाल कर रही है और उसे सुरक्षित रखने के लिए जिले की किसी संस्था या गैर सरकारी संगठन से संपर्क कर रही है, ताकि उसके पालन-पोषण की उचित व्यवस्था की जा सके।

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
