कैबिनेट का बड़ा फैसला: खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी, धान से लेकर सूरजमुखी तक किसानों को राहत

कैबिनेट का बड़ा फैसला: खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी, धान से लेकर सूरजमुखी तक किसानों को राहत
खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी, धान से लेकर सूरजमुखी तक किसानों को राहत

केंद्र सरकार ने खरीफ फसलों के विपणन सत्र 2026-27 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। धान के MSP में 72 रुपये और सूरजमुखी बीज के MSP में सबसे ज्यादा 622 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा कपास, तिल, अरहर, उड़द और ज्वार समेत कई फसलों के MSP में भी वृद्धि की गई है। सरकार का कहना है कि यह फैसला किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

Kharif MSP 2026: केन्द्र सरकार ने खरीफ फसलों के वर्ष 2026-27 के लिए एमएसपी में बढ़ोतरी की है। धान में 72 रुपये, ज्वार में 324 और मक्का पर 10 रुपये प्रति क्वींटर की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा सूरजमुखी के बीज पर 622 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने विपणन सत्र 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। सरकार ने किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है।

केन्द्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र में पत्रकार वार्ता में बताया कि सरकार ने वर्ष 2026-27 के विपणन सत्र के लिए खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि की है, ताकि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिल सके। पिछले वर्ष की तुलना में एमएसपी में सबसे अधिक वृद्धि सूरजमुखी के बीज (622 रुपये प्रति क्विंटल), उसके बाद कपास (557 रुपये प्रति क्विंटल), नाइजरसीड (515 रुपये प्रति क्विंटल) और तिल (500 रुपये प्रति क्विंटल) की गई है।

खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के लिए धान (कॉमन) के एमएसपी में 72 रुपये की बढ़ोत्तरी कर इसे 2369 रुपये से 2441 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। वहीं धान ग्रेड-ए के एमएसपी में भी 72 रुपये की वृद्धि कर इसे 2389 रुपये से 2461 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

ज्वार (हाइब्रिड) के एमएसपी में 324 रुपये की बढ़ोत्तरी कर इसे 3699 रुपये से 4023 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है, जबकि ज्वार मालदांडी के एमएसपी में 324 रुपये की वृद्धि कर इसे 3749 रुपये से 4073 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। बाजरा के एमएसपी में 125 रुपये की बढ़ोत्तरी कर इसे 2775 रुपये से 2900 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। रागी के एमएसपी में 319 रुपये की वृद्धि कर इसे 4886 रुपये से 5205 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

मक्का के एमएसपी में 10 रुपये की बढ़ोत्तरी कर इसे 2400 रुपये से 2410 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। अरहर/तूर के एमएसपी में 450 रुपये की वृद्धि कर इसे 8000 रुपये से 8450 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। मूंग के एमएसपी में 12 रुपये की बढ़ोत्तरी कर इसे 8768 रुपये से 8780 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है, जबकि उड़द के एमएसपी में 400 रुपये की वृद्धि कर इसे 7800 रुपये से 8200 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है।

मूंगफली के एमएसपी में 254 रुपये की बढ़ोत्तरी कर इसे 7263 रुपये से 7517 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। सूरजमुखी बीज के एमएसपी में 622 रुपये की वृद्धि कर इसे 7721 रुपये से 8343 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। सोयाबीन (पीला) के एमएसपी में 380 रुपये की बढ़ोत्तरी कर इसे 5328 रुपये से 5708 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। तिल के एमएसपी में 500 रुपये की वृद्धि कर इसे 9846 रुपये से 10346 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जबकि नाइजरसीड के एमएसपी में 515 रुपये की बढ़ोत्तरी कर इसे 9537 रुपये से 10052 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है।

कपास (मध्यम रेशा) के एमएसपी में 557 रुपये की वृद्धि कर इसे 7710 रुपये से 8267 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। वहीं कपास (लंबा रेशा) के एमएसपी में भी 557 रुपये की बढ़ोत्तरी कर इसे 8110 रुपये से 8667 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

MSP बढ़ोतरी और कोयला गैसीकरण, जानें मोदी कैबिनेट ने लिए और कौन-कौन से बड़े फैसले MSP बढ़ोतरी और कोयला गैसीकरण, जानें मोदी कैबिनेट ने लिए और कौन-कौन से बड़े फैसले
हिमंत बिस्व सरमा 2.0 सरकार: असम में 26 मई को पेश होगा यूसीसी बिल
'वेलकम टू द जंगल' के साथ धमाकेदार वापसी करेंगे अक्षय कुमार, सामने आया नया पोस्टर
दिल्ली हाई कोर्ट का गूगल-ऐपल को बड़ा निर्देश, पोर्नोग्राफी बढ़ाने वाले ऐप्स पर सख्त कार्रवाई के आदेश
झारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर 15 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
2021 चुनाव बाद हिंसा केस फिर खुले, अचानक क्यों हरकत में आई सरकार? जानिए क्या है मामला
PM मोदी की अपील के बाद शुभेंदु अधिकारी ने घटाया अपना काफिला
कैबिनेट का बड़ा फैसला: खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी, धान से लेकर सूरजमुखी तक किसानों को राहत
केंद्र सरकार ने नागपुर एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण परियोजना को दी मंजूरी
7.75 करोड़ की ठगी का आरोप, CBI ने कोलकाता से दबोचा त्रिपुरा चिटफंड केस का फरार आरोपी
केंद्र सरकार ने 37,500 करोड़ रुपये की कोयला गैसीकरण योजना को दी मंजूरी
IPL 2026: चोटिल रामकृष्ण घोष पूरे सीजन से बाहर, CSK ने मैकनील नरोन्हा को टीम में शामिल किया