देवघर
समाचार  राज्य  ताज़ा खबर   देवघर  झारखण्ड 

श्रावणी मेला 2026 में पूर्व रेलवे ने संभाली 75.21 लाख श्रद्धालुओं की भीड़, 2,075 मेला स्पेशल ट्रेनें चलीं

श्रावणी मेला 2026 में पूर्व रेलवे ने संभाली 75.21 लाख श्रद्धालुओं की भीड़, 2,075 मेला स्पेशल ट्रेनें चलीं श्रावणी मेला 2026 के दौरान पूर्व रेलवे ने 28 अगस्त तक छह प्रमुख रिपोर्टिंग स्टेशनों पर 75,21,710 श्रद्धालुओं की आवाजाही को संभाला। श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 10.54 प्रतिशत अधिक रही। रेलवे ने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं के लिए 2,075 मेला स्पेशल ट्रेन ट्रिप, 309 CCTV कैमरे और 890 RPF कर्मियों की तैनाती की।
Read More...
समाचार  राज्य  ताज़ा 2   देवघर  झारखण्ड 

श्रावणी मेला के 28वें दिन तड़के खुले बाबा बैद्यनाथ मंदिर के कपाट, भारी भीड़ के बीच जलार्पण शुरू

श्रावणी मेला के 28वें दिन तड़के खुले बाबा बैद्यनाथ मंदिर के कपाट, भारी भीड़ के बीच जलार्पण शुरू श्रावणी मेला के 28वें दिन बुधवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर के कपाट सुबह 4:43 बजे खोले गए। कपाट खुलते ही हजारों कांवरियों और श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया, जबकि पूरे मंदिर परिसर में बोल-बम के जयघोष गूंजते रहे।
Read More...
समाचार  राज्य  ताज़ा खबर   देवघर  झारखण्ड 

Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा

Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा मधुपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत 27 अगस्त से शुरू होने वाली सुनवाई को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय के सभाकक्ष में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ राजीव कुमार की अध्यक्षता में बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में नोटिस प्राप्त मतदाताओं से संबंधित मामलों, दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच तथा सुनवाई की प्रक्रिया की तैयारियों की समीक्षा की गई। एसडीओ ने सभी कर्मियों को निर्धारित प्रक्रिया और समय-सीमा का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुनवाई को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया।
Read More...
समाचार  राज्य  देवघर  झारखण्ड 

Deoghar News: चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, बोल बम के जयकारों से गूंजा बाबा बैद्यनाथ धाम

Deoghar News: चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, बोल बम के जयकारों से गूंजा बाबा बैद्यनाथ धाम राजकीय श्रावणी मेला 2026 की चौथी और अंतिम सोमवारी पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर लाखों कांवरिए बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ बाबा नगरी पहुंचे। तड़के सुबह से ही मंदिर में जलार्पण के लिए लंबी कतार लगी रही। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने रूट लाइन में पेयजल, स्वास्थ्य शिविर, सूचना केंद्र और विश्राम स्थलों की व्यवस्था की। अर्घा के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुरक्षित जलार्पण कराया गया।
Read More...
समाचार  राज्य  देवघर  झारखण्ड 

Deoghar News: 51 विद्यार्थियों का ओरल क्विज के लिए चयन, शेष प्रतिभागियों को भी मिलेगी प्रोत्साहन राशि 

Deoghar News: 51 विद्यार्थियों का ओरल क्विज के लिए चयन, शेष प्रतिभागियों को भी मिलेगी प्रोत्साहन राशि  मंत्री हाफिजुल हसन अंसारी ने मधुपुर में “दिशोम गुरु–हाजी साहब मेधा चयन क्विज प्रतियोगिता–2026” के प्रथम चरण का परिणाम जारी किया, जिसमें 257 प्रतिभागियों में से 51 विद्यार्थियों का चयन ओरल क्विज के लिए हुआ। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मंत्री ने नकद पुरस्कार और प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
Read More...
समाचार  राज्य  देवघर  झारखण्ड 

Deoghar News: ब्रह्माकुमारी आनंद भवन में विश्व बंधुत्व दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

Deoghar News: ब्रह्माकुमारी आनंद भवन में विश्व बंधुत्व दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित देवघर के झोंसागढ़ी स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र 'आनंद भवन' में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एम्स देवघर एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आयोजित इस पहले आउटडोर शिविर में कुल 34 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
Read More...
समाचार  राज्य  देवघर  झारखण्ड 

Deoghar News: अंतिम सोमवारी को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की सख्त

Deoghar News: अंतिम सोमवारी को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की सख्त देवघर में राजकीय श्रावणी मेला-2026 के अंतिम सोमवारी को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई गई है। जिला प्रशासन और पुलिस ने भीड़ प्रबंधन, कतार व्यवस्था और पेयजल सुविधाओं के साथ नए क्यूआरटी (QRT) दलों को सक्रिय कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
Read More...
समाचार  राज्य  देवघर  झारखण्ड 

Deoghar News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Deoghar News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार देवघर पुलिस ने एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए सारठ थाना क्षेत्र से 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 18 मोबाइल और 17 सिम कार्ड बरामद हुए हैं, जिनका उपयोग कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर तथा एपीके फाइलों के जरिए लोगों से ठगी करने में किया जाता था।
Read More...
समाचार  राज्य  देवघर  झारखण्ड 

Dumka News: श्रावणी मेले में कांवरियों की सेवा, महादेव कृपा शिविर में बांटा गया पानी और फ्रूटी

Dumka News: श्रावणी मेले में कांवरियों की सेवा, महादेव कृपा शिविर में बांटा गया पानी और फ्रूटी देवघर में राजकीय श्रावणी मेला के दौरान रविवार, 23 अगस्त 2026 को महादेव कृपा बैनर तले कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया। बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवरियों के बीच पानी की बोतल और फ्रूटी का वितरण किया गया। सेवा शिविर में संस्था के सदस्यों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि सावन के दौरान दूर-दराज से आने वाले कांवरियों की सेवा करना संस्था का उद्देश्य है। इसी भावना के साथ प्रत्येक वर्ष सेवा शिविर आयोजित कर श्रद्धालुओं को पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।
Read More...
समाचार  राज्य  देवघर  झारखण्ड 

Deoghar News: आस्था के सैलाब से भक्तिमय हुआ बाबाधाम, 04:11 बजे खुला बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट

Deoghar News: आस्था के सैलाब से भक्तिमय हुआ बाबाधाम, 04:11 बजे खुला बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट देवघर में राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 25वें दिन रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के 04:11 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। कपाट खुलते ही कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक शुरू किया। सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर पहुंचे शिवभक्तों से बाबाधाम का रूट लाइन गेरुआ रंग में रंगा नजर आया। कतार में खड़े श्रद्धालु लगातार ‘बोल-बम’ और बाबा बैद्यनाथ के जयघोष करते रहे।
Read More...
समाचार  राज्य  ताज़ा खबर   देवघर  झारखण्ड 

Deoghar News: मधुपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल यात्रा करा रही आरपीएफ

Deoghar News: मधुपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल यात्रा करा रही आरपीएफ मधुपुर रेलवे स्टेशन पर श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आरपीएफ मुस्तैदी से सुरक्षा एवं सहयोग में जुटी है। जवानों द्वारा महिला, बुजुर्ग एवं दिव्यांग यात्रियों को कतारबद्ध तरीके से ट्रेनों में सुरक्षित प्रवेश कराया जा रहा है।
Read More...
समाचार  राज्य  देवघर  झारखण्ड 

Deoghar News: मधुपुर के गुनियासोल गांव से पिछले चार दिनों से दो बच्चों की मां लापता

Deoghar News: मधुपुर के गुनियासोल गांव से पिछले चार दिनों से दो बच्चों की मां लापता देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुनियासोल गांव से 19 अगस्त से लापता दो बच्चों की मां मीरा कुमारी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों की शिकायत पर मधुपुर थाना पुलिस मामला दर्ज कर महिला की सुरक्षित बरामदगी के लिए छानबीन में जुट गई है।
Read More...