हजारीबाग
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Published On
By Anjali Sinha
विनोबा भावे विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में आचार्य विनोबा भावे जयंती समारोह आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि शिक्षा देना समाज की जिम्मेदारी है और विवि के सभी विभाग एक-एक गांव गोद लेकर शिक्षा का प्रसार करें। Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Published On
By Anjali Sinha
हजारीबाग उपायुक्त हेमन्त सती ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने भूमि विवाद, पेंशन व आवास योजनाओं से जुड़े आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Published On
By Anjali Sinha
हजारीबाग के पबरा फुटबॉल ग्राउंड में करीब 200 बच्चों के बीच एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों को मोबाइल और नशे की लत से दूर रखना था। सभी प्रतिभागी बालक-बालिकाओं को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया तथा अब हर सप्ताह खेल प्रतियोगिताएं कराने का निर्णय लिया गया। Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड
Published On
By Anjali Sinha
हजारीबाग पुलिस ने अपराध नियंत्रण एवं त्वरित कार्रवाई के लिए जिले के संवेदनशील स्थानों पर 'रक्षक ऐप' आधारित QR कोड लगाने की शुरुआत की है। इसके माध्यम से किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस तक तुरंत पहुंचेगी। Hazaribagh News: परतन सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को सरेराह मारी गोली
Published On
By Anjali Sinha
हजारीबाग के पदमा थाना क्षेत्र स्थित परतन सूर्यपूरा में रविवार सुबह बिना नंबर की बाइक पर आए अपराधी ने सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावर की तलाश में जुटी है। Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि
Published On
By Anjali Sinha
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने सोमवार 7 सितंबर को अवकाश घोषित करते हुए सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। सरकारी निर्देशानुसार विश्वविद्यालय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और परिसर में श्रद्धांजलि पट्ट लगाया गया है। Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Published On
By Anjali Sinha
हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर की विभिन्न दुकानों पर औचक निरीक्षण कर इंडस्ट्रियल रंग वाला गुपचुप व अवमानक रसगुल्ले नष्ट कराए। टीम ने भ्रामक दावों वाले 100 से अधिक खाद्य उत्पादों की बिक्री व भंडारण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Published On
By Anjali Sinha
विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस मनाया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने के सूत्र दिए, वहीं छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से आभार जताया। Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Published On
By Anshika Ambasta
हजारीबाग में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह जिला कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने केंद्र सरकार से विधेयक वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि खनिजों पर सेस हटाए जाने से झारखंड की स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, पेंशन और मंईयां सम्मान योजना जैसी कल्याणकारी योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। पटेल ने दावा किया कि विधेयक से राज्य को हर वर्ष 15 से 16 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Published On
By Anshika Ambasta
हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल हो गया। गोसी गांव में बकरी चोरी कर मोटरसाइकिल से भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद रोड, बूचर टोली चौक निवासी मोहम्मद मोकिम उर्फ मोहम्मद मोकिब और मोहम्मद समीर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई बकरी, जेएच-02-बीजे-6078 नंबर की मोटरसाइकिल और वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस का एकदिवसीय उपवास, जय प्रकाश पटेल ने जताया विरोध
Published On
By Anshika Ambasta
हजारीबाग में जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुराने बस स्टैंड स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के निकट आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह जिला कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने किया। Hazaribagh News: 1100 कलश के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, सड़वा महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक
Published On
By Anshika Ambasta
हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत लुपंग पंचायत स्थित प्राचीन सड़वा महादेव मंदिर में सावन के आखिरी सोमवार पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर करीब 1100 कलश के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु लुपंग स्थित कौलेश्वरी मंदिर से पवित्र जल लेकर सड़वा महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। यात्रा में महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। 