Hazaribagh News: चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में विभावि के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन

145 विश्वविद्यालयों को पीछे छोड़ विभावि ने माइम और स्किट में लहराया परचम

Hazaribagh News: चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में विभावि के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन
(फोटो)

विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU) के दल ने चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार जीते हैं। रंगोली, स्किट, माइम और शोभायात्रा जैसी विधाओं में पदक जीतकर विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की। गुरुवार को विश्वविद्यालय लौटने पर कुलपति और छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष ने विजेता टीम का भव्य स्वागत किया।

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालयों के राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय की बनी हुई प्रतिष्ठा को बरकरार रखा है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चंद्र भूषण शर्मा ने पूरे दल को जबरदस्त प्रस्तुति के लिए बधाई दी। विश्वविद्यालय लौटने पर गुरुवार को छात्रकल्याण संकायाध्यक्ष डॉ विकास कुमार ने गर्म जोशी से पूरे दल का स्वागत किया।

चेन्नई के अनुभवों को साझा करते हुए विश्वविद्यालय दल के मुख्य प्रबंधक डॉ जॉनी रुफिना तिर्की, सह प्रबंधक अर्चना रीना धान तथा सहायक प्रबंधक सोनू कुमार ने बताया कि 10 से 14 मार्च 2026 तक चेन्नई के सत्यभामा इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में 'कलाई सारल' (Kalai Saaral) नेशनल यूथ फेस्टिवल-यूनिफेस्ट का भव्य आयोजन किया गया था। इस आयोजन में विनोबा भावे विश्वविद्यालय समेत 145 विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने 28 अलग-अलग विधाओं में भाग लिया।

विनोबा भावे विश्वविद्यालय दल की छाया दास ने रंगोली में अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा स्थान, रूपा प्रेरणा ने वाद-विवाद में तीसरा स्थान, रौनक ने एलोक्यूशन में तीसरा स्थान प्राप्त कर झारखंड तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय को गौरव दिलाया। वहीं पश्चिमी सोलो गायन में पश्चिमोत्तर एवं भारत के बड़े-बड़े शहरों में अवस्थित विश्वविद्यालयों को टक्कर देते हुए विभावि ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

किसी भी युवा महोत्सव का सबसे आकर्षक विधा सांस्कृतिक शोभायात्रा माना जाता है। इसमें विश्वविद्यालय ने अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर सबका दिल जीत लिया। इसी प्रकार समूह विधाओं में मुक अभिनय (mime) में अखिल भारतीय स्तर पर तीसरा स्थान, प्रहसन (skit) में दूसरा स्थान, पश्चिमी समूह गायन में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ष से प्रारंभ किया गया रचनात्मक नृत्य विन्यास (creative choreography) स्पर्धा में भारत के 145 विश्वविद्यालयों में पांचवा स्थान प्राप्त कर विभावि दल ने अपनी नवाचारी प्रस्तुति से सबको अवाक कर दिया।

यह भी पढ़ें Sahebganj News: बोरियो में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर निकली कलश यात्रा, दिखी सांस्कृतिक एकता की झलक

दल के वरीय प्रबंधक डॉ जॉनी रुफिना तिर्की, सह प्रबंधक प्रो अर्चना रीना धान तथा सहायक प्रबंधक सोनू कुमार ने बताया की दल में 32 प्रतिभागी विद्यार्थी, 07 पेशावर संगत शिल्पी और 03 पदाधिकारी थे। ज्ञात हो कि इस वर्ष पूर्वी क्षेत्र युवा महोत्सव में विश्वविद्यालय उपविजेता का खिताब जीता था। उसी समय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में 10 विधाओं में भाग लेने के लिए विभावि के प्रतिभागियों का चयन किया गया था।

यह भी पढ़ें आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

 

यह भी पढ़ें मौत का मोड़: रफ़्तार के कहर ने बस को बनाया आग का गोला, 14 की दर्दनाक मौत

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Bokaro News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्थापित किए नए कीर्तिमान
Bokaro News: डीएमएफटी अंतर्गत पीएमयू चयन को लेकर प्रि-बिड बैठक आयोजित
Bokaro News: 1 से 29 अप्रैल तक मनाया जाएगा जिला स्थापना महोत्सव
Bokaro News: सेल का मार्च धमाका: 11,388 करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन, बोकारो स्टील प्लांट बना नंबर-1
छत्तीसगढ़ में बोकारो का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक,उपायुक्त ने दी बधाई 
Sahebganj news: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
Sahebganj news: झामुमो नेता ने असम चुनाव में हेमंत सोरेन की सभा की तैयारियों का लिया जायजा
Sahebganj news: एमानुएल ने जीता रजत पदक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मेडल
DSPMU कुलपति का बड़ा फैसला, 15 मई तक हर हाल में पूरे होंगे सेमेस्टर 3 और 5 के पाठ्यक्रम
DSPMU कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने खुद संभाली क्लास, विद्यार्थियों को पढ़ाया सेमीकंडक्टर 
Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now