DSPMU कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने खुद संभाली क्लास, विद्यार्थियों को पढ़ाया सेमीकंडक्टर
कुलपति ने स्नातक सेमेस्टर-5 के छात्रों के साथ किया संवाद, नियमित कक्षाएं लेने का लिया संकल्प
रांची के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए भौतिकी विभाग के विद्यार्थियों की क्लास ली। उन्होंने स्नातक सेमेस्टर-5 के छात्रों को सेमीकंडक्टर विषय पर विस्तार से पढ़ाया और स्पष्ट किया कि प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच भी अध्यापन उनकी प्राथमिकता रहेगी।
रांची: बुधवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में स्नातक सेमेस्टर पांच के विद्यार्थियों के साथ अध्यापन कार्य किया। उन्होंने लगभग 40 विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के अपने पहले शैक्षणिक मार्गदर्शन के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स पाठ्यक्रम के अंतर्गत सेमी कंडक्टर विषय पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने पूर्वाह 10 बजे से 11 बजे तक एक घंटे की उपरोक्त कक्षा में उपस्थित विद्यार्थियों के साथ विषय पर संवाद किया। उन्होंने बताया कि वह इसे नियमित तौर पर अपनी प्राथमिकता के तहत अपनी कार्यशैली में समाहित करेंगे।

Related Posts
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
