साध्वी निरंजना ज्योति बनीं पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष, करोड़ों पिछड़े वर्ग के लोग होंगे अब लाभान्वित

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जताई बड़ी खुशी

साध्वी निरंजना ज्योति बनीं पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष, करोड़ों पिछड़े वर्ग के लोग होंगे अब लाभान्वित
(आदित्य साहू फाइल फोटो)

पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर झारखंड भाजपा ने हर्ष व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसे पिछड़े और वंचित समाज के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में आयोग अब करोड़ों पिछड़ों के हितों और उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और भी मजबूती से करेगा।

रांची: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पूर्व सांसद साध्वी निरंजना ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने का झारखंड भाजपा ने स्वागत किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने साध्वी निरंजना ज्योति को नए दायित्व केलिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं साध्वी निरंजना जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग पिछड़े समाज की आकांक्षाओं को पूरा करने में सफल होगा। 

पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा मोदी सरकार ने ही प्रदान किया।आज आयोग के द्वारा देश के  पिछड़ा वर्ग से आने वाले करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोदी सरकार देश के पिछड़े ,वंचित समाज के सर्वांगीण विकास केलिए समर्पित है। निरंजना ज्योति जी के नेतृत्व में पिछड़े वर्ग को संवैधानिक संरक्षण प्राप्त होगा। बधाई देने वालों में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह सहित अन्य शामिल हैं।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Hazaribagh News: रामनवमी, ईद-उल-फितर एवं सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु बैठक आयोजित Hazaribagh News: रामनवमी, ईद-उल-फितर एवं सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु बैठक आयोजित
Hazaribagh News: ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क
Bokaro News: अवैध रूप से बालू लदा एक ट्रैक्टर को खनन विभाग ने किया जब्त
Bokaro News: चन्दनकियारी स्टेडियम निर्माण कार्य की डीसी ने किया समीक्षा बैठक
Bokaro News: डीएसओ - एसडीओ ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ किया बैठक
Sahebganj News: शांति समिति की बैठक आयोजित, जुलूस मार्ग और साफ-सफाई पर विस्तृत चर्चा
Bokaro News: बीएसएल फूड-स्ट्रीट में व्यंजनों की पारंपरिक खुशबू बनेगी विशेष आकर्षण
Koderma News: विवाहिता की संदेहास्पद मौत, जांच में जुटी पुलिस उपजे कई सवाल 
Bokaro News: अधिशासी निदेशक स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित
Bokaro News: पारदर्शी टेंडर से चुनी जाएगी नई एजेंसी, DC अजय नाथ झा ने की समीक्षा बैठक
Bokaro News: इंटर स्टील बैडमिंटन चैम्पियनशिप का आयोजन
Sahebganj News: विधायक ने सदन में उठाई बिजली की समस्या, मंत्री ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन