Bokaro News: पारदर्शी टेंडर से चुनी जाएगी नई एजेंसी, DC अजय नाथ झा ने की समीक्षा बैठक

सुरक्षा हेतु चप्पे-चप्पे पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे 

Bokaro News: पारदर्शी टेंडर से चुनी जाएगी नई एजेंसी, DC अजय नाथ झा ने की समीक्षा बैठक

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने परिसदन (Circuit House) के बेहतर प्रबंधन के लिए नई नियमावली और दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब परिसदन का संचालन एक अनुभवी प्रोफेशनल एजेंसी करेगी, जिसका चयन पारदर्शी निविदा (Tender) के माध्यम से होगा। खास बात यह है कि अतिथियों को अब "बोकारो स्पेशल थाली" के जरिए स्थानीय व्यंजनों का स्वाद मिलेगा। साथ ही, परिसर की सुरक्षा, स्वच्छता और कर्मियों के अनुशासन के लिए कड़े मानक तय किए गए हैं।

बोकारो: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में परिसदन संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिसदन के संचालन हेतु नई एजेंसी के चयन को लेकर निविदा प्रकाशित करने के लिए प्रस्ताव आमंत्रण (आरएफपी) के विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न हो सके।परिसदन में कार्यरत कर्मियों की संख्या को आवश्यकता अनुसार बढ़ाया जाएगा, जिससे सेवाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहे। 

सभी कर्मियों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड एवं आईडी कार्ड अनिवार्य किया जाएगा, जिससे अनुशासन, पहचान एवं पेशेवर कार्यसंस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, कार्यों के स्पष्ट निर्धारण एवं जवाबदेही तय करने के लिए दायित्वों का विभाजन किया जाएगा। परिसदन की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए 24 घंटे सुरक्षा गार्ड की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जाएगी। इससे नहीं केवल सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई भी संभव हो सकेगी। 

परिसदन में स्वच्छता एवं हाइजीन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए सफाई कर्मियों की 24×7 शिफ्टवार तैनाती की जाएगी, ताकि परिसर हर समय स्वच्छ एवं व्यवस्थित बना रहे। परिसदन में आने वाले अतिथियों के लिए स्थानीय स्वाद को बढ़ावा देते हुए बोकारो  थाली बोकारो स्पेशल वेज थाली” एवं बोकारो स्पेशल नॉन-वेज थाली की व्यवस्था की जाएगी। इन थालियों में स्थानीय व्यंजनों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे क्षेत्रीय पहचान को बढ़ावा मिलेगा। इनके दर का निर्धारण परिसदन संचालन समिति द्वारा किया जाएगा, ताकि गुणवत्ता एवं किफायती दर दोनों सुनिश्चित हो सकें। 

वहीं, संचालन करने वाली एजेंसी सुबह व अन्य समयों के लिए अलग से मेनू तैयार करेगी, जिसे समिति से अप्रुव करना होगा।परिसदन के संचालन हेतु होटल उद्योग, आवासीय भोजन व्यवस्था से जुड़े एक सक्षम एवं अनुभवी एजेंसी का चयन निविदा (टेंडर) प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। संबंधित एजेंसी का टेक्नीकल मूल्यांकन, प्रेजेंटेशन एवं फाइनेंसियल बिड के बाद चयन किया गया। साथ ही, चयनित एजेंसी के कार्यों का एक वर्ष का मूल्यांकन किया जाएगा। कार्य संतोषजनक पाए जाने पर अधिकतम एक वर्ष की अवधि का विस्तार प्रदान किया जा सकेगा। इस व्यवस्था से प्रतिस्पर्धा, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित होगी। परिसदन संचालन समिति के सदस्य प्रत्येक सप्ताह परिसदन का निरीक्षण करेंगे एवं अपनी विस्तृत प्रतिवेदन उपायुक्त को सौंपेंगे। इससे कार्यों की निरंतर निगरानी, समस्याओं की शीघ्र पहचान एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें Koderma News: कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय राम कथा का शुभारंभ

बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, नजारत उप समाहर्ता  प्रभाष दत्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीक आलम, श्रम अधीक्षक रंजीत कुमार, जिला कोषागार पदाधिकारी गुलाब चंद उरांव, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, उद्योग विभाग के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें Sahebganj News : घरेलू सिलेंडर की कमी से उपभोक्ता परेशान, गैस एजेंसी के बाहर लग रही लंबी कतारें

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: छप्पर उड़ा, जिंदगी उजड़ी! महेशपुर के वृद्ध परिवार पर टूटा कहर Pakur News: छप्पर उड़ा, जिंदगी उजड़ी! महेशपुर के वृद्ध परिवार पर टूटा कहर
Hazaribagh News: VBU और उच्च शिक्षा निदेशालय के बीच MoU: 'सेंटर ऑफ एकेडमिक एक्सीलेंस' बनेगा विश्वविद्यालय
Hazaribagh News: रोशन कुमार ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में लहराया परचम
Hazaribagh News: विधायक रोशन लाल चौधरी ने बड़कागांव व पतरातू को अनुमंडल बनाने का किया मांग
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा में उठाया बिजली संकट
Hazaribagh News: रामनवमी, ईद-उल-फितर एवं सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु बैठक आयोजित
Hazaribagh News: ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क
Bokaro News: अवैध रूप से बालू लदा एक ट्रैक्टर को खनन विभाग ने किया जब्त
Bokaro News: चन्दनकियारी स्टेडियम निर्माण कार्य की डीसी ने किया समीक्षा बैठक
Bokaro News: डीएसओ - एसडीओ ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ किया बैठक
Sahebganj News: शांति समिति की बैठक आयोजित, जुलूस मार्ग और साफ-सफाई पर विस्तृत चर्चा
Bokaro News: बीएसएल फूड-स्ट्रीट में व्यंजनों की पारंपरिक खुशबू बनेगी विशेष आकर्षण