Palamu news: हुसैनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्टेशन रोड स्थित होटल से अवैध हथियार के साथ संचालक गिरफ्तार
छापेमारी में एक जिंदा कारतूस भी हुआ बरामद
हुसैनाबाद पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए जपला स्टेशन रोड स्थित एक झोपड़ी होटल से अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने मौके से होटल संचालक रामाकांत सिंह (निवासी औरंगाबाद, बिहार) को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने कबूल किया कि वह अवैध शराब के धंधे में सुरक्षा और डर कायम करने के लिए हथियार रखता था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
हुसैनाबाद: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जपला स्टेशन रोड स्थित एक झोपड़ी होटल से अवैध हथियार और गोली बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने होटल संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस को गुरुवार की शाम करीब 18:45 बजे सूचना मिली थी कि जपला स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास संचालित एक झोपड़ी होटल के मालिक ने अपने पास अवैध हथियार छिपाकर रखा है।

मौके से गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रामाकांत सिंह (42 वर्ष), पिता- स्व० देववंश सिंह, निवासी- मुन्निगया, थाना- टंडवा, जिला- औरंगाबाद (बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अवैध शराब की खरीद-बिक्री में संलिप्त है और सुरक्षा/भय कायम करने के उद्देश्य से हथियार रखता था। इस संबंध में हुसैनाबाद थाना में कांड संख्या 46/26 दर्ज किया गया है। आरोपी पर आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a)/26 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
