मुख्यमंत्री के ‘बैल’बयान पर भाजपा सांसद आदित्य साहू ने किया पलटवार

हेमंत सरकार बैल के सींग की मार झेलने को तैयार रहे: आदित्य साहू

मुख्यमंत्री के ‘बैल’बयान पर भाजपा सांसद आदित्य साहू ने किया पलटवार
आदित्य साहू (फ़ाइल फ़ोटो )

साहू ने चेतावनी दी कि बैल के अपमान का बदला जनता जरूर लेगी और हेमंत सरकार को बैल के सींग की मार झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए।

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ‘बैल’ वाले बयान पर भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की नजरों में जो बैल है, वह कोई आम व्यक्ति नहीं, बल्कि लाखों जनता द्वारा चुना गया जनप्रतिनिधि और आदिवासी समाज का अग्रणी नेता है।

साहू ने कहा कि बैल गांव, गरीब और किसान की पहचान है। करोड़ों लोगों का पेट भरने में बैल का महत्वपूर्ण योगदान है, लेकिन कुछ लोग बैल से काम लेने के बाद उसके महत्व को भूल जाते हैं और अहंकार में चूर होकर अपमानजनक बातें करने लगते हैं।

उन्होंने कहा कि आज गांव, गरीब और किसान जनता उसी “बैल” के साथ खड़ी है। यह बैल अब गुस्से में है, आक्रोशित है और जनता उसके साथ एकजुट है। मुख्यमंत्री जिस व्यक्ति को बैल कहकर अपमानित कर रहे हैं, वह न केवल राज्य का पूर्व मुख्यमंत्री है बल्कि लंबे समय से जनता का प्रिय जनप्रतिनिधि है।

साहू ने चेतावनी दी कि बैल के अपमान का बदला जनता जरूर लेगी और हेमंत सरकार को बैल के सींग की मार झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें सरला बिरला विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय एफडीपी का शुभारंभ

उन्होंने कहा कि जनता अब लूट, झूठ और भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। बालू, पत्थर और खनिज की लूट मची है। युवा निराश हैं, महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं और अब तो राज्य की बेटियां विद्यालयों में भी सुरक्षित नहीं हैं।

यह भी पढ़ें टी20 विश्व कप के बाद अब ओलंपिक में इतिहास रचने की तैयारी : सूर्यकुमार यादव

साहू ने कहा कि जनता अब ऐसे हालात से राज्य को उबारने के लिए कमर कस चुकी है।

यह भी पढ़ें Palamu News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Sahebganj News: जल महोत्सव का भव्य आयोजन, बच्चों ने जल संरक्षण का दिया संदेश Sahebganj News: जल महोत्सव का भव्य आयोजन, बच्चों ने जल संरक्षण का दिया संदेश
Pakur News: कृष्णा पुरी कॉलोनी में जल जमाव की समस्या पर निरीक्षण
Bokaro News: बीएसएल फूड-स्ट्रीट में मिलेगा पंजाब के पारंपरिक स्वाद का अनूठा अनुभव
Sahebganj News: सामाजिक कार्यकर्ता ने एसपी से लगाई गुहार
Sahebganj News: ऊमरवैश्य समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न
Giridih News: CO संतोष कुमार का एक्शन मोड: छापेमारी में दो ट्रैक्टर जब्त
Bokaro News : 1 अप्रैल तक सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश का कार्यकाल, चेयरमैन के दावेदार कौन-कौन, पढ़ें
Ranchi News : अर्पिता महिला मंडल ने उत्साह के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
8 साल के अफ्फान ने रखा 20 रोजा, इबादत के जज़्बे ने सबको किया प्रभावित
Koderma News : मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित
Sahebganj News : पहली ही आंधी-बारिश में चरमराई विद्युत व्यवस्था, बिजली गुल से लोगों को भारी परेशानी
RKDF University Ranchi में “फार्मा अन्वेषण झारखंड 2026” का भव्य आयोजन