Koderma News : मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित
IMS गाज़ियाबाद की फैकल्टी डॉ. अनिंदिता रहीं मुख्य अतिथि
कोडरमा के डोमचांच स्थित मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में शिक्षकों के शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (IMS) गाज़ियाबाद की फैकल्टी सदस्य डॉ. अनिंदिता उपस्थित रहीं।
कोडरमा : डोमचांच स्थित मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में शिक्षकों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास को ध्यान में रखते हुए एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (IMS), गाज़ियाबाद की बिज़नेस कम्युनिकेशन की फैकल्टी सदस्य डॉ. अनिंदिता उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर आर.पी. पांडेय द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. अनिंदिता को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत करने के साथ हुई।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक रजनीश जी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण सत्र शिक्षकों के निरंतर विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों को नवीन शिक्षण तकनीकों और प्रभावी संवाद कौशल से अवगत कराते हैं, जिससे शिक्षण प्रक्रिया को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाया जा सकता है।
स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर आर.पी. पांडेय ने अपने वक्तव्य में कहा कि समय-समय पर आयोजित होने वाले ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराते हैं तथा उन्हें विद्यार्थियों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य ए.के. पांडेय ने मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर अलख सिंह, राकेश रोशन, प्रिंस बर्नवाल, अमिता राय, रिया सिंह, संजीत शर्मा, आशीष कुमार, राजन मेहता एवं आर्ची सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।
